सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अक्षय के सीने से खून निकलता देख सास डिंपल की हालत हो गई खराब, फिर संभाला पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 02 Apr 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
dimple kapadia reaction when saw akshay kumar blood stained
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार फिल्म के सेट पर हों या परिवार के साथ वक्त बीता रहे हों, प्रैंक करने में वो कभी पीछे नहीं रहते। अक्षय कुमार के प्रैंक करने के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब एक बार फिर से अक्षय कुमार ने ऐसा कुछ किया है जिसकी चर्चा हो रही है।

Trending Videos
dimple kapadia reaction when saw akshay kumar blood stained
akshay kumar - फोटो : social media

दरअसल, अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना और सास डिंपल कपाड़िया के साथ स्टाइल अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे। तीनों एक साथ स्टेज पर थे तभी उन्होंने देखा कि अक्षय की सफेद टी शर्ट पर खून बह रहा है। दिल के पास खून बहता देख कुछ समय के लिए दोनों की हालत खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
dimple kapadia reaction when saw akshay kumar blood stained
akshay kumar - फोटो : social media

थोड़ी ही देर में अक्षय ने सबकुछ संभाल लिया और असलियत बताई कि यह केवल एक मजाक था। अक्षय ने डिंपल कपाड़िया को गले लगा लिया और उन्हें समझाने लगे कि असल में ऐसा कुछ भी नहीं है। इससे पहले जब ट्विंकल खन्ना अपने बुक लॉन्च पर पहुंची थीं तब भी अक्षय, डिंपल कपाड़िया के साथ मजाक करते नजर आए थे।

dimple kapadia reaction when saw akshay kumar blood stained
Kesari - फोटो : file photo

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म केसरी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी भी कायम है। फिल्म पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में भी फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन
dimple kapadia reaction when saw akshay kumar blood stained
kesari - फोटो : social media

फिल्म केसरी की कहानी बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है। फिल्म में 21 सिख 10 हजार अफगानी सेना से लोहा लेते दिख रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के रोल की बात करें तो वह हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों के साथ क्रिटिक्ट की भी वाहवाही मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed