राजेश खन्ना से ऐसे हुई थी डिंपल की मुलाकात, इस वजह से आगे नहीं बढ़ पाई सनी देओल से साथ प्रेम कहानी
बॉबी (1973) के रिलीज के कुछ महीने पहले डिंपल की मुलाकात राजेश खन्ना से हुई थी। चांदनी रात में राजेश खन्ना समुंदर किनारे डिंपल को ले गए और अचानक उन्होंने डिंपल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। डिंपल को ये सब सपने जैसा लगा। डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं और स्कूल बंक कर काका की फिल्में देखती थीं। ऐसे में सामने से आकर राजेश खन्ना का प्रपोज करना डिंपल को भा गया और सब कुछ छोड़ डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर ली।
राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल की 'बॉबी' रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए। रातों-रात डिंपल सुपरस्टार बन गईं। लड़के डिंपल के दीवाने हो गए। 'बॉबी' के लिए डिंपल को फिल्म फेअर अवॉर्ड मिला था। राजेश खन्ना ने शादी के बाद डिंपल को फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बॉबी की सफलता के बाद डिंपल को फिल्मों में काम करने के कई ऑफर मिले लेकिन राजेश खन्ना के प्यार में गिरफ्त डिंपल ने इन सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया। लेकिन धीरे-धीरे राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए।
विनोद खन्ना डिंपल कपाड़िया के साथ कई इंटीमेट सीन दिए हैं लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि एक बार डिंपल कपाडिया को किस करते हुए विनोद खन्ना इतने खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने पर भी नहीं रुके थे। इससे डिंपल काफी डर गईं और खुद को विनोद से छुड़ाया और भागकर मेकअप रूम में जाकर छिप गईं। वो विनोद से काफी नाराज थीं। उन्होंने शूट करने से इंकार कर दिया। तब महेश भट्ट ने उनके पास गए और माफी मांगी।
राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल ने एक बार फिर बॉलीवुड का रुख किया। 11 साल के ब्रेक और दो बच्चों के बावजूद दुनिया उस समय दंग रह गयी जब 1985 में फिल्म 'सागर' में उसने डिंपल कपाड़िया का बोल्ड लुक देखा। ऐसे सीन्स करना उस दौर में बड़ी बात मानी जाती थी।फिल्म 'जख्मी शेर' के सेट पर डिंपल ने कहा था, 'टि्वंकल को हमेशा इस बात डर रहता है कि कहीं हमें फिर से पापा के साथ जा कर रहना ना पड़े। इसलिए वो चाहती है कि जल्दी से मुझे ढेर सारी फिल्मों में काम मिल जाए।' उस समय डिंपल ने कहा था,'काका के साथ बस एक ही आदमी रह सकता है और वह खुद। मुझे अपने लिए और अपनी बेटियों के लिए एक खुला घर चाहिए, जहां सब अपनी आवाज उठा सकें और खुल कर जी सकें।'

कमेंट
कमेंट X