सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

स्वरा भास्कर के बाद इस एक्टर ने किया कन्हैया के लिए चुनाव प्रचार, बोले- 'मुझे दिख रही है उम्मीद'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 21 Apr 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
prakash raj election campaign for kanhaiya kumar lok sabha election
prakash raj, kanhaiya kumar - फोटो : social media

लोकसभा चुनाव को लेकर कई बॉलीवुड सितारों ने खूब दिलचस्पी दिखाई है। बेबाक बयान देेने वालीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हाल ही में बिहार के बेगूसराय पहुंची थीं और कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार किया। स्वरा भास्कर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। स्वरा के बाद अब एक और एक्टर बेगूसराय पहुंचा है।

Trending Videos
prakash raj election campaign for kanhaiya kumar lok sabha election
prakash raj, kanhaiya kumar - फोटो : social media

कन्हैया के सपोर्ट में एक और एक्टर प्रकाश राज उतरे हैं। शनिवार को प्रकाश राज ने कन्हैया के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने एक ट्वीट भी किया। प्रकाश राज ने लिखा कि 'बेगूसराय में कन्हैया कुमार के साथ मैंने यात्राएं कीं। मुझे लोगों की आंखों में उम्मीद की किरण दिखी। ये बदलाव की हवा है। मुझे उस पर गर्व है।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
prakash raj election campaign for kanhaiya kumar lok sabha election
prakash raj, kanhaiya kumar - फोटो : social media

प्रकाश राज ने कन्हैया कुमार को देश की यंग आवाज बताया। प्रकाश राज बेबाकी से सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हैं। वो अक्सर केंद्र सरकार की खुलकर आलोचना करते हुए दिखे। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है।  

prakash raj election campaign for kanhaiya kumar lok sabha election
Swara Bhaskar, Kanhaiya Kumar - फोटो : social media

इससे पहले स्वरा भास्कर ने बेगूसराय की जनता को सम्बोधित किया था। कन्हैया कुमार की चुनावी रैली का वीडियो स्वरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में वह कन्हैया कुमार को 'जिया हो बिहार के लाला' कहती नजर आती हैं।



 

विज्ञापन
prakash raj election campaign for kanhaiya kumar lok sabha election
swara bhaskar - फोटो : social media

बेगूसराय की जनता को सम्बोधित करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा, 'बेगूसराय कह रहा है रोटी, शिक्षा, अस्पताल, रोजगार और कन्हैया कुमार'। इसके बाद उन्होंने कन्हैया कुमार की ओर हाथों से इशारा करते हुए कहा, 'जिया हो बिहार के लाला', जय हिंद, जय भीम, लाल सलाम के साथ स्वरा ने अपना भाषण खत्म किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed