Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
dindoshi session Court reserves decision on Kangana Ranaut petition to transfer the javed akhtar defamation case now hearing will be held on March 9
{"_id":"621a72e7dec6e4274c4c43f4","slug":"dindoshi-session-court-reserves-decision-on-kangana-ranaut-petition-to-transfer-the-javed-akhtar-defamation-case-now-hearing-will-be-held-on-march-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Defamation Case: कंगना की केस स्थानांतरित करने वाली याचिका पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, नौ मार्च को सुनवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Defamation Case: कंगना की केस स्थानांतरित करने वाली याचिका पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, नौ मार्च को सुनवाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:05 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने किसी ना किसी बयान को लेकर विवादों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री का विवादों से मानो पुराना रिश्ता है। एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी विवाद में घिरी रहती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने किसी ना किसी बयान को लेकर विवादों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री का विवादों से मानो पुराना रिश्ता है। एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी विवाद में घिरी रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस के खिलाफ गीतकार जावेद अख्तर मानहानि केस दायर कराया था। इस मामले में एक्ट्रेस से इस केस को स्थानांतरित करने के लिए दिंडोशी सत्र न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अभिनेत्री ने गीतकार जावेद अख्तर के मानहानि केस को स्थानांतरित करने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 408 के तहत दिंडोशी सेशन कोर्ट अपील की थी।
अभिनेत्री की इस अपील से जुड़ी अब खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्रीधर भोंसले ने इस मामले में शुक्रवार को हुई सुनवाई के बाद अभिनेत्री के आवेदन पर अपना आदेश 9 मार्च तक सुरक्षित रख लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस के आवेदन पर अदालत अब 9 मार्च को अपना निर्णय सुनाएगी
2 of 5
जावेद अख्तर, कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल अभिनेत्री कंगना रणौत ने जनवरी में सेशन कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए एक नई याचिका दायर की थी। इस याचिका में अभिनेत्री ने उनकी सभी कानूनी कार्रवाई को स्थानांतरित करने की मांग की थी। याचिका में कहा था कि अंधेरी कोर्ट ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है। इस वजह से वह अपना केस मुंबई से स्थानांतरित करना चाहती हैं।
3 of 5
कंगना रणौत, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले में कंगना ने मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट से संपर्क करते हुए कहा था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप जमानती, गैर संज्ञेय और कंपाउंडेबल है। इस दौरान कंगना ने यह भी आरोप लगाया था कि अंधेरी कोर्ट ने उनके मुकदमे से पहले ही उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए शक्ति का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत , जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कंगना की याचिका का जवाब देते हुए जावेद अख्तर के वकील जय के भारद्वाज ने कहा था कि अभिनेत्री का मकसद सिर्फ याचिकाएं दायर कर कार्यवाही में देरी करना है। साथ ही एक्ट्रेस उनके मुवक्किल परेशान कर रही हैं, जो वरिष्ठ नागरिक होने के बावजूद भी अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने नवंबर 2020 में कंगना पर आरोप लगाया था कि उन्होंने टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में उनके खिलाफ अपमानजनक और निराधार टिप्पणी की है। इसके बाद अख्तर ने अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। जबकि अभिनेत्री ने भी जबरन वसूली और आपराधिक धमकी का आरोप लगाते हुए एक जवाबी शिकायत दर्ज की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।