भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार कहलाने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) 2 फरवरी 2019 को 40 साल के हो गए। इस मौके पर पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
भोजपुरी स्टार 'निरहुआ' ने कुछ यूं मनाया जन्मदिन का जश्न, आम्रपाली दुबे के साथ काटा केक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भोजपुरी स्टार निरहुआ आम्रपाली दुबे के साथ केक काटते दिख रहे हैं। साथ ही इस दौरान और भी कई सितारे मौजूद हैं। इस वीडियो में वह सभी को केक खिला रहे हैं। पीले रंग के कोर्ट में दिनेश बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं।
भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और दिनेश की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। पिछले साल रिलीज हुई निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इससे पहले ईद के मौके पर रिलीज हुई बॉर्डर को देखने के लिए टिकट खिड़की पर लंबी लाइन देखी गई थी। इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे थीं।