भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने राजनीति में पहली बार अपना कदम रखा लेकिन वो फिसल गए। यूपी की हाईप्रोफाइल सीट आजमगढ़ से निरहुआ ने बीजेपी के टिकट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा। इसमें वो करीब 2 लाख से ज्यादा वोटों से हार गए।
चुनाव हारने के बाद विपक्ष पर भड़के निरहुआ, बोले- 'जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरहुआ ने इस लोकसभा चुनाव में 3 लाख 61 हजार 704 वोट हासिल किए। वहीं अखिलेश यादव को 6 लाख 21 हजार 578 मिले। चुनाव हारने के बाद भी निरहुआ का जज्बा कम नहीं हुआ। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'ना ये देश रुकेगा, ना ये देश झुकेगा, आए तो मोदी ही'
ना ये देश रुकेगा
ना ये देश झुकेगा
आए तो मोदी ही#BJP4India #BharatMataKiJai @narendramodi @myogiadityanath @BJP4India
निरहुआ ने अपने विरोधियों को जवाब देते हुए लिखा, 'दूर दृष्टी, कड़ी मेहनत, पक्का इरादा, जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं, भारत माता की जय'। निरहुआ के इस ट्वीट के बाद कई लोग उनका समर्थन कर रहे हैं।
दूर दृष्टी ,कड़ी मेहनत , पक्का इरादा
जब तक तोड़ेंगे नहीं,तब तक छोड़ेंगे नहीं
भारत माता की जय
एक यूजर ने लिखा, 'दिनेश भाई आप हार कर जीते हो, कौन कहता है, आप हार गए'। वहीं एक और ने लिखा, 'शेर कभी भी शिकार करने से पहले एक कदम पीछे हटता है दिनेश भैया ज्यादा घबराने की बात नहीं है हमारे नजरिया से आपका हार ही सबसे बड़ा जीत है इसके लिए बहुत-बहुत बधाई।'
दिनेश भाई आप हार कर जीते
— JK's Chaukidar😘🇮🇳🇮🇳 (@JKS2019) May 24, 2019
हो,कौन कहता है,आप हार गए
30 साल की पार्टी 3 बार मुख्यंत्री
यादवों के मालिक को जीत के
लिए नाक रगड़ना पड़ा।
आप डटे रहिये स्मृती ईरानी की
तरह,आसमान में होल कैसे नही
होगा
देश आप के साथ है,आजमगढ़ भी
आपके साथ है।
हिम्मत मत हारना मेरे भाई,,,
— चौकिदार विवेक पांडेय (मोहित) (@mohitku89627305) May 24, 2019
बहुत मेहनत किये हो
स्मृति जी भी अमेठी में पहली बार हार गई थीं
लेकिन हारने के बाद खूंटा गाड़ के बैठ गयी अमेठी में।।
तुम भी भाई आजमगढ़ में खूंटा गाड़ लो।।।
हम सब तुम्हारे साथ है।।।
बेहतरीन लड़े हो भाई।।।।
🙏🙏🙏🙏👍🏻
निरहुआ ने आजमगढ़ की जनता का दिल जीतने की पूरी कोशिश की थी। उन्होंने आजमगढ़ में एग्रेसिव तरीके से चुनाव प्रचार भी किया था। निरहुआ के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने भी प्रचार किया था।