Dino Morea Birthday: डिनो मोरिया ने अभिनय से ज्यादा अफेयर से बटोरी चर्चा, इस फिल्म से इंडस्ट्री पर किया 'राज'
Dino Morea Birthday: अभिनेता डिनो मोरिया आज 09 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जानते हैं उनकी फिल्मों, करियर और निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिनो मोरिया ने साल 1999 में फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से अभिनय की दुनिया में कदम रखे। फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिर वे नजर आए साल 2002 में आई 'राज' में, जो बॉक्स ऑफिस पर खूब चली। इसमें डिनो की जोड़ी बिपाशा बसु के साथ जमी। इसके बाद डिनो 'गुनाह' 'बाज: ए बर्ड इन डेंजर', 'अक्सर', 'एसिड फैक्टरी', 'भ्रम' और 'लाइफ में कभी कभी' जैसी कई फिल्मों में नजर आए। हालांकि, उनकी फिल्में फिर 'राज' जैसा कमाल नहीं दिखा पाईं।
डिनो मोरिया अपनी फिल्मों के अलावा लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उनका नाम बिपाशा बसु के साथ जुड़ा। फिल्म 'राज' में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी फिल्म के दौरान इनका प्यार परवान चढ़ा और एक-दूसरे को डेट करने लगे। दोनों का अफेयर पांच सालों तक चला, लेकिन फिर इनके रिश्ते में दरार आ गई। बिपाशा के अलावा भी डिनो का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक डिनो मोरिया की जिंदगी में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी की एंट्री हुई। दोनों का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। लेकिन इनका रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल और राहें जुदा हो गईं। रिपोर्ट्स में कहा तो यह भी जाता है कि नंदिता और डिनो का रिश्ता शादी तक पहुंचने वाला था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इसके अलावा डिनो मोरियो का नाम अभिनेत्री लारा दत्ता के साथ भी जुड़ा। हालांकि, इनका रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ पाया और दोनों अलग हो गए।
Bollywood Dubbing Stars: श्रेयष तलपड़े के अलावा ये कलाकार भी बन चुके हैं साउथ के एक्टर्स की आवाज, देखें लिस्ट
फिल्मों और फिर लव अफेयर में चर्चा में रहने के बाद डिनो अचानक गुमनाम हो गए। हालांकि, ओटीटी पर उन्होंने कमबैक किया। डिनो मोरिया फिल्मों के अलावा ओटीटी पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'होस्टेज 2' से सुर्खियां बटोरीं। वर्षों लाइमलाइट से दूर रहने के बाद डिनो ने ओटीटी पर कमबैक कर फैंस को सरप्राइज दिया। वे मेंटलहुड, कौन बनेगी शिखरवती, राणा नायडू में भी नजर आ चुके हैं।
Dia Mirza Birthday: वाशु भगनानी ने दिया पहला ब्रेक, डेब्यू फिल्म से ही बन गईं स्टार, अब कहां हैं दीया मिर्जा?