{"_id":"5c15dd24bdec2253ba3363d0","slug":"director-ali-abbas-zafar-stopped-shooting-of-bharat-for-salman-khan-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की वजह से डायरेक्टर अली अब्बास जफर को रोकनी पड़ी 'भारत' की शूटिंग, जाने क्या है मसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की वजह से डायरेक्टर अली अब्बास जफर को रोकनी पड़ी 'भारत' की शूटिंग, जाने क्या है मसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 12 में बिजी हैं। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग भी लगभग 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और इसका एडिटिंग वर्क भी शुरू हो चुका है। इस बीच खबर आ रही है कि डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने फिलहास आगे की शूटिंग करने से इंकार कर दिया है और इसके कारण खुद सलमान खान ही हैं।
2 of 5
salman khan
- फोटो : instagram
अब आप सोच रहे हैं कि अचानक फिल्म की शूटिंग क्यों रोक दी गई तो आपको बता दें इस महीने सलमान खान का जन्मदिन है, जिस कारण अली अब्बास जफर ने भाईजान को कुछ दिनों का ब्रेक दिया है। इससे सलमान खान अपना जन्मदिन अच्छे से मना पाएंगे और इस समय में अली अब्बास जफर फिल्म की एडिटिंग निपटा लेंगे। इस बात की जानकारी अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके दी है।
3 of 5
Bharat
अली अब्बास जफर ने लिखा है, ‘फिल्म भारत का दिल्ली और पंजाब शेड्यूल खत्म हो चुका है और फिल्म का आखिरी शेड्यूल अब न्यू-ईयर के बाद शुरू होगा। भाई के बर्थडे वाले महीने मे कौन काम करता है भाईसाहब... पर हम एडिट में लगे रहेंगे।’ बता दें फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन फिल्माए जाने की खबर है। वहीं फिल्म भारत में सलमान के लुक को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं क्योंकि इस फिल्म में सलमान 18 साल से लेकर 65 साल तक के अवतार में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bharat
अली अब्बास जफर की ये फिल्म कई दशकों के सफर को दिखाने वाली है। 'भारत' फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस को उत्सुकता कितनी है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं हर कोई इस फिल्म से जुड़ी एक एक अपडेट जानना चाहता है। 'भारत' फिल्म में सलमान खान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि सलमान की तरह कटरीना के भी फिल्म में पांच अलग अलग लुक होंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
bharat
- फोटो : instagram
इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे। 'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है जहां एक नौजवान अपने पिता से कुछ वादे करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो वियतनाम युद्ध में अपने दोनों पैर खो देता है। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।