फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: निर्देशक बुद्धदेब दासगुप्ता का निधन और सुशांत पर बनी फिल्म के प्रतिबंध की याचिका हुई खारिज

Fri, 11 Jun 2021 12:19 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 11 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Director Buddhadeb Dasgupta passed away and delhi hc to pronounce verdict on sushant father plea to ban film
बुद्धदेब दासगुप्ता, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

प्रख्यात फिल्म निर्देशक बुद्धदेब दासगुप्ता का उम्र संबंधी बीमारियों के चलते गुरुवार यानी 10 जून को निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। दासगुप्ता 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और उनकी पहली शादी से दो बेटियां हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त थे और हर हफ्ते दो बार उनका नियमित रूप से डायलासिस होता था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बनर्जी ने ट्विटर पर कहा, “प्रख्यात फिल्मकार बुद्धदेव दासगुप्ता के निधन से दुखी हूं। अपने काम के जरिए उन्होंने सिनेमा की भाषा को अनूठी बना दिया। उनका निधन फिल्म समुदाय के लिए बड़ा नुकसान है। उनके परिवार, सहयोगियों एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।”




अवसान: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक बुद्धदेब दासगुप्ता का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक

Director Buddhadeb Dasgupta passed away and delhi hc to pronounce verdict on sushant father plea to ban film
सुशांत सिंह राजपूत और फिल्म न्याय का पोस्टर - फोटो : Twitter

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका था, जिससे आज भी लोग उबर नहीं पाए हैं। अभिनेता की जिंदगी पर फिल्म बनाई जा रही है, जिसका नाम 'न्याय: द जस्टिस' है। लेकिन ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे के ऊपर बन रही फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की थी। याचिका में अभिनेता के पिता ने किसी को भी फिल्म में उनके बेटे का नाम अथवा इससे मिलते जुलते नाम के इस्तेमाल को रोकने का आग्रह किया गया था। अब इस पर फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है।


फैसला: सुशांत पर बनने वाली फिल्म के प्रतिबंध की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज

Director Buddhadeb Dasgupta passed away and delhi hc to pronounce verdict on sushant father plea to ban film
निखिल जैन, नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। काफी समय से नुसरत और निखिल जैन के अलग होने की खबरें सामने आ रहीं थीं वहीं अब नुसरत ने एक बयान जारी कर इस खबर पर मोहर भी लगा दी है। नुसरत का कहना है कि उनकी शादी एक विदेशी भूमि पर होने के कारण मान्य नहीं है। इसके अलावा क्योंकि ये दो धर्मों के लोगों के बीच हुई शादी थी इसलिए इसे भारत में वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में तलाक का सवाल ही नहीं उठता है। कानूनी तौर पर ये शादी वैध नहीं है बल्कि ये एक लिव इन रिलेशनशिप था। वहीं अब नुसरत के खुलासे के बाद निखिल जैन ने अपनी एक तस्वीर साझा की है।



सोशल मीडिया: नुसरत जहां से अलग होने के बाद निखिल जैन ने साझा की तस्वीर, विदेश में हुई शादी पर भी किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Buddhadeb Dasgupta passed away and delhi hc to pronounce verdict on sushant father plea to ban film
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

नाबालिग से बलात्कार मामले में आरोपी और नागिन फेम टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी केस में एक चौंका देना वाला खुलासा हुआ है। खबर है कि इस केस में पर्ल को फंसाने की साजिश रची गई थी। इस बात की जानकारी खुद पीड़िता की मां ने दी है। उन्होंने बताया कि पर्ल बिल्कुल निर्दोष है। उन्हें इस मामले में मेरे पूर्व पति द्वारा फंसाया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दिव्या खोसला को एक पोस्ट में टैग किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है कि हम एकता शर्मा के विस्तारित परिवार के रूप में आप सभी को बताना चाहते हैं कि वो 10 साल से बेहद खराब शादी में है और दो साल से उसकी बेटी उसके पास नहीं है। हम एकता के साथ पर्ल वी पुरी का समर्थन करते हैं, और आशा करते हैं कि न्याय जल्द ही बाहर आएगा।


नाबालिग से रेप का मामला: 'निर्दोष हैं पर्ल वी पुरी', पीड़िता की मां ने किया बड़ा खुलासा

 

विज्ञापन
Director Buddhadeb Dasgupta passed away and delhi hc to pronounce verdict on sushant father plea to ban film
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रणौत को चर्चा में बने रहना बखूबी आता है। ट्विटर पर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद वे इन दिनों फेसबुक और इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव हैं और नए-नए पोस्ट साझा कर रही हैं। इस बीच हमेशा साड़ी और भारतीय परिधान में नजर आने वालीं कंगना रणौत ने खुद की ही बोल्ड तस्वीरें साझा कर उन ट्रोलर्स को जवाब दिया है जिनका मानना है कि संघी हॉट नहीं होते हैं।


कंगना रणौत ने बोल्ड तस्वीरें साझा कर खुद को बताया 'हॉट संघी', ऑडियो क्लिप वायरल होने पर दिया जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed