बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। समीरा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो बॉडी पॉजिटिविटी को लेकर अपने विचार खुले रूप से साझा करती हैं। जहां कई अभिनेत्रियां अपनी टोन्ड बॉडी सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करती हैं तो वहीं समीरा बिना मेकअप और कभी कभी बेडौल शरीर की तस्वीरें भी साझा करती हैं। समीरा औरतों के शरीर में आने वाले बदलावों को हमेशा स्वीकार करने की बात कहती हैं। उनका कहना है कि आप शरीर के लेकर अगर सकारात्मक नहीं सोचेंगे तो इससे आप पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। वो सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती हैं जिससे प्रेरित होकर आम महिलाएं भी अपने लिए अच्छा महसूस कर सकें।
बॉडी पॉजिटिविटी: समीरा रेड्डी ने बताया शरीर के किस हिस्से से होती थी दिक्कत, कहा-इसे स्वीकार करने में वक्त लगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीरा ने लिखा कि, 'हर दिन एक मंत्र है। इस तरह से मैं अपने शरीर को स्वीकार करने का काम करती हूं'। समीरा ने लिखा कि, 'आप जब भी अपने शरीर के बारे में नकारात्मक विचार लाते हैं तो आपके शरीर को ये बातें सुनाई देती हैं। हर बार जब आप नकारात्मक बातें करते हैं तो वो नकारात्मकता को और बढ़ा देती है। बॉडी पॉजिटिविटी की सकारात्मकता तो बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है कि शरीर के जिस हिस्से के बारे में आप असुरक्षित महसूस करते है उसे देखें और खुद के प्रति प्यार महसूस करें'। एक इंटरव्यू में समीरा रेड्डी ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बारे में बाते की थी। उन्होंने बताया था कि वो अपने बेटे के जन्म के बाद से पोस्टपार्टम डिप्रेशन का शिकार हो गईं थीं इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। यहां तक की वो हेल्दी बच्चा पाने की खुशी भी महसूस नहीं कर पाईं थीं।
समीरा ने बताया था कि, 'जब मुझे मेरा पहला बच्चा होने वाला था तो मैंने सोचा था कि मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाऊंगी लेकिन 9 महीने बाद मेरा वजन 105 किलोग्राम हो गया था। इतनी तनाव में आ गई थीं कि अपने सेहतमंद बेटे को पाकर भी खुश नहीं थीं। बच्चे का सारा ख्याल पति अक्षय ही रखते थे। एक दिन उनकी सास ने पूछा कि तुम्हारा बच्चा स्वस्थ है पति इतना सपोर्टिव है तो फिर किसलिए परेशान हो? तब उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्हें इंडस्ट्री से कट जाने का भी तनाव था'।
समीरा का वजन 105 किलोग्राम हो गया था और वो एलोपेसिया एरियाटा नाम की बीमारी से ग्रसित हो गई थीं, जिसकी वजह से उनके सिर के बाल झड़ गए थे। बाद में उन्होंने डॉक्टर का रुख किया और वहां से मदद ली। ट्रीटमेंट के बाद उन्होंने खुद को एक नए व्यक्तित्व के साथ महसूस किया। इसके बाद समीरा ने फैसला किया कि उन्होंने जैसा खुद के लिए महसूस किया वैसा दूसरी औरतें भी करती होंगी ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस से ऐसी बातें करनी शुरू कर दी।
समीरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी जिंदगी के संघर्ष और कई तरह के अनुभव साझा करती है। उन्होंने बताया कि उनकी फीमेल फैन फालोइंग काफी ज्यादा है और ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उनका कहना है कि अपने आप को हमेशा खुश रखने की कोशिश करें तभी आप स्वस्थ्य महसूस कर पाएंगी।