इरफान खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने अपने अभिनय से सिर्फ फैंस के ही नहीं बल्कि आलोचकों के दिलों पर भी राज किया था। वो एक ऐसे कलाकार थे जो अपनी आंखों से अभिनय करते थे। चेहरे के भाव किरदार की हकीकत बयां कर देते थे और डायलॉग बोलने का अंदाज तो ऐसा कि दर्शक सबकुछ भुलाकर बस उन्हें ही सुनते रहते थे। उनमें कुछ ऐसी बात थी कि दर्शक उनके दीवाने बने रहते थे। इरफान खान साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनका यूं चले जाना उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि फैंस के लिए भी एक सदमे जैसे था।
यादें: बाबिल ने साझा की इरफान खान कीं अनदेखी तस्वीरें, कहा- मेरे पिता इस दुनिया से संबंध नहीं रखना चाहते थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबिल अपने पिता को थेस्पिस फादर बुलाते थे। वहीं उन्होंने मां का नाम परफेक्टनिस्ट रखा है। भाई को वो इंजीनियस बुलाते हैं। उन्होंने इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, 'हमारा परिवार बिल्कुल अलग परिवार है। सबसे खराब था अपने परफेक्ट पड़ोसियों से अपनी तुलना करना। हम सभी एक अजीब परिवार होते हैं और हम इंसानों की यही सबसे खूबसूरत बात होती है। हमें कुछ ना पता होने का वो डर कि क्या करना है जिसे हम नकारते रहते हैं वो अभी भी वैसा ही है।मेरा परिवार जहां मेरे थेस्पिस पिता- जो इस संसार से संबंध ही नहीं रखना चाहते थे, एक परफेक्टनिस्ट मां/वीरांगना जिनके लड़ाई और प्यार करने में एक जैसा जुनून है, एक सरल भाई जिसे इकोनॉमिक्स से म्यूजिक में एक जैसा ही पैटर्न नजर आता है और मैं एक बच्चा जो बच्चों की या एनिमेशन की फिल्में देखकर रोता है'।
बाबिल ने आगे लिखा कि, 'इस आपाधापी मैं कभी खुद को खोया हुआ महसूस करता हूं, सोफे पर पड़े हुए पनीर के एक टुकड़े की तरह जब खुद को महसूस करता हूं तो एक पल ठहरता हूं और लोगों की ओर ध्यान देता हूं। जानते हो, हमारा परिवार एक गिलास पानी भी बिना छलकाए नहीं भर सकता, लेकिन कभी कभी हमें बस बैकअप की जरूरत होती है और जिनसे आप प्यार करते हैं उनसे ये बैकअप मांगने में कोई शर्मिंदगी नहीं होती है। हालांकि सबसे खास बात होती है अपनो को ये बताना की आप उनसे कितना प्यार करते हैं। जब कभी आपको मौका मिले ये बताएं, इसे यूहीं ना जाने दें'।
अब बाबिल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'मुझे अच्छा लग रहा है कि आप किस तरह से घास पर स्केट बोर्डिंग कर रहे है, अच्छा लग रहा है कि हम दोनों ही कूल हैं'। इसके जवाब में बाबिल ने कहा, 'हैं ना, इसलिए मैंने ये तस्वीरें साझा की है। एक फैन ने लिखा, 'ये कैप्शन ही सबकुछ है' और साथ ही दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। एक और फैन ने लिखा, 'आपने इतनी खूबसूरती से इसे लिखा है कि मैं महससू कर सकता हूं कि आपके शब्द मेरे दिमार में चित्र बना रहे हैं'।
बता दें कि 29 अप्रैल 2020 को इरफान ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। वो कैंसर से पीड़ित थे। इरफान आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे। अब उनके बेटे बाबिल भी जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं।