फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: मीरा राजपूत ने साझा की पोस्ट, बताया बच्चों की परवरिश का सबसे मुश्किल हिस्सा

Thu, 10 Jun 2021 06:56 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 10 Jun 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Mira Rajput talks about the hardest part of parenting and fans could not agree more
शाहिद कपूर का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फिल्मों में काम नहीं करतीं, लेकिन वो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। मीरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। मीरा राजपूत सिर्फ शाहिद की पत्नी ही नहीं है बल्कि दो बच्चों की मां भी है। ये बात उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में भी दिख जाती है। मीरा अपने दोनों बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर की कुछ शरारत भरीं हरकतें सोशल मीडिया पर फैंस से साझा करती हैं।



मीरा ने बताया बच्चों की परवरिश का सबसे मुश्किल हिस्सा

सबसे खास बात ये है कि इन बच्चों को लेकर जो बातें मीरा कहती हैं उससे आज कल के पैरेंट्स काफी सहमत नजर आते हैं। हाल ही में मीरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद ही मजेदार कोट साझा किया है। इस कोट में लिखा है कि ऐसे बहुत से पल होते हैं जब आपके बच्चे कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जों खराब और बुरे होते हैं, लेकिन उसी वक्त आपको हंसी भी आ जाती है। इसमें मीरा ने बताया है कि बच्चों की परवरिश करने का सबसे मुश्किल हिस्सा क्या होता है।

Mira Rajput talks about the hardest part of parenting and fans could not agree more
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में मीरा ने एक पोस्ट साझा किया जिसमें एक आदमी अपना सिर नीचे करके अपनी हंसी नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'सबसे मुश्किल भरा काम होता है जब आपके बच्चे कुछ गड़बड़ कर दें और आपके लिए हंसी रोकना मुश्किल हो जाए'। फैंस को मीरा की ये बात बिल्कुल सही लग रही है। बच्चे कई बार ऐसी शरारतें करते हैं जिस पर गुस्सा आने की जगह हंसी आ जाती है लेकिन बच्चों से अपनी ये हंसी छिपाकर रखनी पड़ती है। बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में शादी की थी। वहीं एक साल बाद ही उन्होंने बेटी मीशा का परिवार में स्वागत किया था। साल 2018 में शाहिद और मीरा बेटे जैन के माता पिता बने थे। इसके बाद से ही शाहिद और मीरा दोनों ही अक्सर अपने बच्चों की प्यारी-प्यारी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।





 
Mira Rajput talks about the hardest part of parenting and fans could not agree more
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मीरा और शाहिद सिर्फ एक अच्छे माता पिता ही नहीं बल्कि एक दूसरे के लिए बिल्कुल सही जीवनसाथी भी हैं। शाहिद अक्सर कहते हैं कि वो खुद को बहुत खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें मीरा जैसी पत्नी मिली। वहीं मीरा भी खुद को बहुत लकी मानती है। हाल ही में शाहिद कपूर ने मीरा को यूं ही फूलों का गुलदस्ता तोहफे में दिया था जिसे पाकर मीरा खुशी से झूम उठी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Rajput talks about the hardest part of parenting and fans could not agree more
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

पति से अचानक मिले इस सरप्राइज से मीरा काफी खुश हो गईं थीं और उन्होंने फौरन इंस्टाग्राम पर इस प्यारे से पल की तस्वीर साझा कर दी थी। उन्होंने शाहिद के दिए खूबसूरत गुलदस्ते की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'इस तरह से तुम मेरा दिल जीत लेते हो, शाहिद कपूर मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं'। वहीं शाहिद ने लिखा था कि, 'कितने भी फूल आ जाएं लेकिन जो खुशबू तुमने मेरे जीवन में भरी है उसकी जगह नहीं ले सकते'। फैंस ने मीरा और शाहिद के इस प्यार भरे पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया था।

विज्ञापन
Mira Rajput talks about the hardest part of parenting and fans could not agree more
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

मीरा और शाहिद ने अरेंज मैरिज की है और दोनो के उम्र में करीब 13 साल का फर्क है। हालांकि ये फर्क उनकी आपसी समझदारी और बॉन्डिंग में नहीं नजर आता है। शाहिद का कहना है कि बहुत कम उम्र में मीरा ने परिवार की सारी जिम्मेदारियां संभाल ली । बता दें कि शाहिद और मीरा बहुत जल्द अपनी छठवीं सालगिरह मनाने वाले हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed