फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ek Ruka Hua Faisla: 'एक रुका हुआ फैसला' का रीमेक बनाएंगे डॉ. दर्शन अश्विन त्रिवेदी, फिल्म को देंगे नई कहानी

Mon, 06 Nov 2023 11:40 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 06 Nov 2023 11:40 AM IST
विज्ञापन
Director Dr Darshan Ashwin Trivedi will remake Basu Chatterjee cult classic Ek Ruka Hua Faisla
डॉ. दर्शन अश्विन त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक डॉ. दर्शन अश्विन त्रिवेदी अपनी अलग विषयों पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब निर्देशक दर्शन अश्विन त्रिवेदी 1986 में बासु चटर्जी द्वारा निर्देशित कानूनी ड्रामा, 'एक रुका हुआ फैसला' का रीमेक बनाएंगे। 'एक रुका हुआ फैसला' बासु चटर्जी की सबसे प्रशंसित फिल्मों में से एक है और इसे भारतीय फिल्मों में सबसे बड़ा कोर्टरूम ड्रामा माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामले क्या है।

Director Dr Darshan Ashwin Trivedi will remake Basu Chatterjee cult classic Ek Ruka Hua Faisla
डॉ. दर्शन अश्विन त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

कल्ट क्लासिक फिल्म 'एक रुका हुआ फैसला का रीमेक बनाने के बारे में बात करते हुए निर्देशक डॉ. दर्शन अश्विन त्रिवेदी ने कहा, "एक रुका हुआ फैसला एक रोमांचक प्रोजेक्ट है। फिल्म में पहले से ही एक विरासत है। मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती मौजूदा समय में फिल्म को एक नया नजरिया देखना है।  जूरी सिस्टम के बिना फिल्म को विश्वसनीय तरीके से बनाना था। कानून शोधकर्ताओं से सलाह लेने के बाद फिल्म की कहानी तैयार की गई है। मुझे खुशी है कि हम सही दृष्टिकोण पर काम करने में सक्षम हैं। मैं फिल्म का इंतजार कर रहा हूं।"

Monday Flashback: जब 'लज्जा' के सेट पर रेखा ने इस अभिनेत्री के जड़ दिया था थप्पड़, फिर क्या हुआ? जानें

Director Dr Darshan Ashwin Trivedi will remake Basu Chatterjee cult classic Ek Ruka Hua Faisla
एक रुका हुआ फैसला - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी में बदलाव और समय की सीमा के बारे में बताते हुए निर्माता अनिल मेवाड़ा ने कहा, "मैं हमेशा से फिल्म देखने का शौकीन रहा हूं और एक रुका हुआ फैसला देखने के बाद मैं आज के दर्शकों के लिए इस फिल्म को फिर से बनाने के विचार से आकर्षित हुआ। मैं इस बात से बहुत उत्साहित हूं कि स्क्रिप्ट को कैसे आकार दिया गया है और हमारे पास बेहतरीन कलाकार हैं। हमारी फिल्म में समाज का समान प्रतिनिधित्व होगा। हमने आयोग में केवल पुरुष जूरी सदस्यों के स्थान पर महिलाओं को शामिल किया है।"

Monday Flashback: जब 'लज्जा' के सेट पर रेखा ने इस अभिनेत्री के जड़ दिया था थप्पड़, फिर क्या हुआ? जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Dr Darshan Ashwin Trivedi will remake Basu Chatterjee cult classic Ek Ruka Hua Faisla
'एक रुका हुआ फैसला' - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'एक रुका हुआ फैसला' की मुख्य शूटिंग 10 दिसंबर, 2023 को मुंबई में और कुछ हिस्सों की शूटिंग गुजरात में शुरू होगी। इस फिल्म के लिए निर्माता देश के सबसे प्रशंसित कलाकारों को एक साथ ला रहे हैं, जिनमें अतुल कुलकर्णी, सुविंदर विक्की, दिब्येंदु भट्टाचार्य, नीरज काबी, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार, तनिष्ठा चटर्जी, कानी कुश्रुति, हेमंत खेर, संवेदना सुवालकर, ल्यूक जैसे नाम शामिल हैं।

Mrunal Thakur: 'मैं उन महिलाओं की आवाज थी', मेड इन हेवन 2 में घरेलू हिंसा पीड़िता का रोल निभाने पर बोलीं मृणाल

विज्ञापन
Director Dr Darshan Ashwin Trivedi will remake Basu Chatterjee cult classic Ek Ruka Hua Faisla
'एक रुका हुआ फैसला' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी के बारे में बात की जाए किरदार किशन मीना के एकमात्र उत्तराधिकारी अर्जुन पर एक लड़की आरुषि बराड़ के साथ बलात्कार और हत्या का आरोप लगता है। आरुषि बराड़, एक प्रमुख व्यवसायी मान सिंह बराड़ की बेटी है। इस केस में इलाहाबाद अदालत निष्कर्ष निकालने में असफल रहती है क्योंकि मामले में कई सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक परतें हैं। उच्च न्यायालय ने इस मामले को देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के 12 व्यक्तियों के एक आयोग के पास भेज दिया है। माना जा रहा है कि आयोग एक मामले में अपना अंतिम फैसला सुनाएगा, जिसके आधार पर हाई कोर्ट फैसला सुनाएगा। तब तक फैसला लंबित रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed