आमतौर पर जब बॉलीवुड स्टार्स से जब राजनीतिक सवाल किए जाते हैं तो वह अमूमन ऐसे सवालों को टालने की कोशिश करते हैं लेकिन अपनी आने वाली फिल्म 'मुल्क' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट पर जब पत्रकारों ने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा से विभिन्न समुदाय के ध्रुवीकरण से संबंधित सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़े ही कड़क लहजे में उनके जवाब दिए।
{"_id":"5b477faa4f1c1bce3b8b4aa9","slug":"director-of-mulk-anubhav-sinha-give-reply-to-journalist-over-muslim-terrorist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मुल्क' के डायरेक्टर से पत्रकार ने पूछा- मुसलमान क्यों बन रहे हैं आतंकवादी, दिया करारा जवाब ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मुल्क' के डायरेक्टर से पत्रकार ने पूछा- मुसलमान क्यों बन रहे हैं आतंकवादी, दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अनुभव सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
mulk
अनुभव सिन्हा ने फिल्म 'मूल्क' के जरिए समाज में दो समुदायों के बीच फैली नफरत को पर्दे पर उतारने की शानदार कोशिश की है। उन्होंने इस फिल्म की कहानी लखनऊ में मार्च 2017 में हुए सैफुल्ला एनकाउंटर से प्रेरित होकर लिखी है। बता दें कि आईएसआईएस के इस संदिग्ध आतंकी को यूपी एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ने मार गिराया था।
anubhav sinha
अनुभव से जब एक पत्रकार ने पूछा कि आपको क्या लगता है आखिर क्यों मुसलमान आतंकवाद की तरफ बढ़ रहे हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि न्यूज पढ़ते हैं आप? कल ही आपके देश के दो मंत्रियों ने दंगा कराने वाले हिंदुओं का स्वागत किया है। सवाल का जवाब खत्म।
विज्ञापन
विज्ञापन
anubhav sinha
अनुभव ने इस मुद्दे पर अपने विचार रखते हुए कहा कि कोई भी देश का अच्छा नागरिक कभी भी सांप्रदायिक नहीं हो सकता। आजादी के बाद देश में हर साल कहीं न कहीं दंगें होते ही हैं।
विज्ञापन
anubhav sinha
अनुभव ने कहा कि मैं बनारस में हिंदुओं के साथ भी रहा हूं और अलीगढ़ में मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी। लेकिन कभी न हिंदू और न ही मुसलमान ने दंगों को सही बताया है। दंगे करवाने के पीछे कुछ ही लोग होते हैं और वो देश का माहौल खराब करते हैं।