फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेंगू ने रोकी काजोल की रफ्तार, अब इस दिन लेकर आएंगी 'हेलीकॉप्टर ईला'

Fri, 24 Aug 2018 02:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
director Pradeep Sarkar suffering from dengue, now Kajol Helicopter Eela will release on October 12
बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस काजोल लंबे समय बाद बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' काफी चर्चा में है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो दर्शकों को काफी पसंद आया है। इस बीच फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक और उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। 
director Pradeep Sarkar suffering from dengue, now Kajol Helicopter Eela will release on October 12
खबरों की मानें तो 'हेलीकॉप्टर ईला' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। दरअसल इस फिल्म के निर्देशक प्रदीप सरकार डेंगू का शिकार हो गए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा है कि उन्हेें ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। इस वजह से फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने इसकी रिलीज डेट को बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर लिया है। पहले यह फिल्म 7 सितबंर को रिलीज होने वाली थी। 
director Pradeep Sarkar suffering from dengue, now Kajol Helicopter Eela will release on October 12
फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है। खबरों की मानें तो यह फिल्म एक गुजराती प्ले पर आधारित फिल्म है। बात करें 'हेलीकॉप्टर ईला’ में काजोल के किरदार की तो बताया जा रहा है कि इसमें वह एक बेटे की मां का किरदार निभाएंगी। फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिद्धी सेन भी नजर आएंगे। फिल्म के नए पोस्टर में काजोल रिद्धी सेन को पकड़ी नजर आ रही हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
director Pradeep Sarkar suffering from dengue, now Kajol Helicopter Eela will release on October 12
काजोल ने 'हेलीकॉप्टर ईला’ के नए पोस्टर को अपने ऑफिशियल ट्विटर पर शेयर किया है। जहां उनके फैंस रिट्वीट और पसंद कर रहे हैं। फिल्म में रिद्धी सेन काजोल के बेटे की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि काजोल इस फिल्म में मां के अलावा पेशे से गायिका होंगी। पता हो कि काजोल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार साउथ एक्टर रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘वीआईपी 2’ में नजर आई थीं। इसके अलावा काजोल की आखिरी हिंदी फिल्म 'दिलवाले' थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म 'दिलवाले' साल 2015 में रिलीज हुई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed