{"_id":"5b7fbf8a42c79246695cd407","slug":"tiger-shroff-and-tara-sutaria-closeness-causing-problem-to-girlfriend-disha-patani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर और नई हीरोइन की बढ़ती नजदीकियों से खफा है दिशा पाटनी, क्या टूट जाएगा दोनों का रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर और नई हीरोइन की बढ़ती नजदीकियों से खफा है दिशा पाटनी, क्या टूट जाएगा दोनों का रिश्ता
Fri, 24 Aug 2018 02:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड के यह कपल हमेशा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किए जाते हैं। दोनों फिल्म बागी 2 में पहली बार साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था लेकिन अब लगता है कि दोनों के बीच कोई और आ गया है।
2 of 4
कहा जा रहा है कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की कोस्टार तारा सुतारिया से टाइगर की दोस्ती कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। ऐसे में खबर है कि तारा से टाइगर का यह बढ़ता कनेक्शन टाइगर की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को बिलकुल भी ठीक नहीं लग रहा है। मुंबई मिरर ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि तारा के इस नए रिश्ते से उनके बॉयफ्रेंड रोहन मेहरा भी कुछ खुश नहीं हैं।
3 of 4
tiger Shroff and Tara Sutaria
बॉलीवुड गलियारों में ये खबर सब जगह घूम रही है कि तारा और टाइगर दोनों इन दिनों फोन पर खूब वक्त साथ में गुजार रहे हैं। दोनों के बीच ये सिलसिला घंटों का रहता है। पिछले दिनों ही दोनों की करीबियां मनीष मल्होत्रा की पार्टी में भी नजर आई थीं। अब दोनों के बीच क्या पक रहा है ये तो यही जानें, लेकिन सिने जगत में कब कौन सी नई जोड़ी बन जाए इसके बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टाइगर और तारा सूतारिया
अब ये तो टाइगर और तारा ही जाने कि क्या वाकई दोनों के बीच कुछ चल रहा है? या फिर यह सिर्फ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में साथ काम करने की वजह से अफवाह फैलाई जा रही है? खैर, यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। फिलहाल दोनों की जोड़ी को परदे पर देखने का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।