{"_id":"5a7ed33b4f1c1b4f588b7c88","slug":"director-rohit-shetty-reveals-he-was-a-spot-boy-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर से पहले स्पॉट ब्वॉय थे रोहित शेट्टी, तब्बू की साड़ियां की प्रेस, काजोल के किए बाल सेट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डायरेक्टर से पहले स्पॉट ब्वॉय थे रोहित शेट्टी, तब्बू की साड़ियां की प्रेस, काजोल के किए बाल सेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rohit shetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में एक्शन और कॉमेडी को एकसाथ पर्दे पर लाने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ आज हर एक्टर काम करने को बेताब है। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि शाहरुख भी उनके साथ काम करने से खुद को रोक नहीं पाए। लेकिन रोहित के बारे में इस खुलासे के बाद आपको यकीन नहीं होगा...
Trending Videos
2 of 5
rohit shetty
बात दरअसल यह है कि आज यंगस्टर जिन रोहित शेट्टी की फिल्में देखकर खुश होते हैं वह कभी एक स्पॉट ब्वॉय हुआ करते थे। इस बात का खुलासा फिल्म मेकर करण जौहर के साथ उनके रियलिटी शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार में हुआ है। उन्होंने खुद इस बात से पर्दा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
rohit shetty
रोहित ने बताया कि 1995 में आई अजय और तब्बू की फिल्म 'हकीकत' में वह एक स्पॉट ब्वॉय थे और इस दौरान वे तब्बू की साड़ियां प्रेस करने का काम करते थे और आज वह वक्त है कि जब रोहित ने अजय और तब्बू को लेकर सुपरहिट फिल्म गोलमाल अगेन बना डाली है। इतना ही नहीं रोहित ने बतौर स्पॉट ब्वॉय एक्ट्रेस काजोल के बालों का भी सेटअप किया।
4 of 5
Rajani and Rohit
यहीं वजह है कि आज रोहित अपनी फिल्मों में हर चीज का बहुत ही बारिकी से ध्यान रखते हैं। शायद ही आपको पता हो कि रोहित अपनी अगली फिल्म 'सिम्बा' कर रहे है जिसमें 'खिलजी' रणवीर सिंह एक इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी एक अहम किरदार में होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
rohit shetty
बता दें कि रोहित शेट्टी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की और दर्शकों को रोहित की ये भूतिया कॉमेडी फिल्म बेहद ही पसंद आई। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तब्बू, परिणिती चोपड़ा, जॉनी लीवर, कुनाल खेमू, तुषार कपूर और श्रेयास तलपड़े अपने-अपने किरदार में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X