फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'चंदा मामा दूर के' को पूरा करेंगे निर्देशक, इस तरह देंगे अभिनेता को ट्रिब्यूट

Sat, 09 Jan 2021 05:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 09 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Director Sanjay Puran Singh To Pay Tribute Sushant Singh Rajput By Making His Dream Project Chanda Mama Door Ke
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुशांत के निधन को करीब 6 महीने का समय बीत चुका है। लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। सुशांत के फैंस अक्सर उन्हें याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते रहते हैं। ऐसे में अब सुशांत के दोस्त और फिल्म निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान दिवंगत अभिनेता को ट्रिब्यूट देना चाहते हैं उनकी फिल्म का निर्माण करके।

Director Sanjay Puran Singh To Pay Tribute Sushant Singh Rajput By Making His Dream Project Chanda Mama Door Ke
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'चंदा मामा दूर के' बजट की वजह से बन नहीं पाई थी। फिल्म के लिए सुशांत ने काफी तैयारियां कर रखी थीं। ये फिल्म उनके ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा थी। साल 2017 में सुशांत फिल्म नासा भी गए थे। सुशांत फिल्म में अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाने वाले थे। लेकिन अब सुशांत के निधन के बाद फिल्म निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान इस फिल्म को पूरा कर सुशांत को ट्रिब्यूट देना चाहते हैं।

Director Sanjay Puran Singh To Pay Tribute Sushant Singh Rajput By Making His Dream Project Chanda Mama Door Ke
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

इस बारे में जानकारी संजय ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है। संजय ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मेरे लिए इस फिल्म की मुख्य भूमिका के लिए सुशांत के रिप्लेसमेंट को तलाशना काफी कष्टकारी है। अभी स्क्रिप्ट पर भी काम पूरा नहीं हुआ है। फिल्म निर्माता एक फिल्म के रूप में 'चंदा मामा दूर के' को बनाने के लिए तैयार है।' उन्होंने यह भी बताया कि ये फिल्म वेब सीरीज नहीं होगी बल्कि इसे बड़े पर्दे पर ही रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Sanjay Puran Singh To Pay Tribute Sushant Singh Rajput By Making His Dream Project Chanda Mama Door Ke
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

हालंकि सुशांत के फैंस ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की है। सुशांत के फैन्स ने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि वे फिल्म के जरिए सुशांत के नाम का इस्तेमाल कर फायदा कमाना चाहते हैं। इसलिए इस फिल्म को बंद ही कर देना चाहिए। सुशांत के फैंस का ये भी मानना है कि उनकी तरह मेहनत और जुनून से कोई इस किरदार को निभा भी नहीं सकता है।

विज्ञापन
Director Sanjay Puran Singh To Pay Tribute Sushant Singh Rajput By Making His Dream Project Chanda Mama Door Ke
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

गौरतलब है कि फिल्म 'चंदा मामा दूर के' सुशांत सिंह राजपूत का ड्रीम प्रोजेक्ट थी। जिसके लिए उन्होंने तैयारी भी कर ली थी। लेकिन जब ये फिल्म नहीं बन पाई तब सुशांत का इसके मेकर्स के साथ झगड़ा भी हुआ था। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। हालांकि अभिनेता की मौत किन कारणों से हुई इसकी जांच अभी चल रही है।

पढ़ें: Bigg Boss 14: एजाज खान ने किया पवित्र पुनिया के लिए प्यार का इजहार, बोले- 'तू जैसी भी है मुझे कुबूल है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed