'बाहुबली' के निर्देशक राजामौली की मल्टीस्टारर फिल्म 'आरआरआर' की नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। यह फिल्म 8 जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के निर्माताओं ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। ट्विटर पर फिल्म की रिलीज तारीख से जुड़ी एक तस्वीर साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'आरआरआर 8 जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हमें पता है कि यह इंतजार बहुत लंबा है लेकिन हम भरोसा दिलाते हैं कि इस दौरान हम फिल्म से जुड़ी दूसरी जानकारी साझा करते रहेंगे।'
अगले साल इस दिन रिलीज होगी राजामौली की फिल्म 'आरआरआर', इन सुपरस्टार्स की बढ़ी मुसीबत
उल्लेखनीय है कि राजामौली की इस फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य किरदार निभाएंगे। वहीं अजय देवगन और आलिया भट्ट का भी खास रोल में नजर आएंगे। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेंसन और एलिसन डूडी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। मेकर्स फिल्म को दस भाषाओं में अंतराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि पहले यह फिल्म 30 जुलाई 2020 को रिलीज होने जा रही थी लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया। फैंस को उम्मीद थी कि यह फिल्म इस साल ही रिलीज होगी लेकिन अब लोगों को अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा।
We understand this is a disappointment, but there's going to be a lot to look forward to because this only gives us more time to bring the best to you.
'आरआरआर' की रिलीज डेट की घोषणा के बाद से ही जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर के लिए मुसीबत बढ़ गई है। दरअसल दोनों की फिल्म 'एक विलेन 2', 8 जनवरी 2021 को ही रिलीज हो रही है। इस मल्टीस्टारर फिल्म से टक्कर लेना बहुत बड़ी चुनौती है। वहीं दूसरी तरफ 1 जनवरी 2020 को वरुण धवन की 'मिस्टर लेले' रिलीज हो रही है। इस सूरत में वरुण की फिल्म के पास कमाई करने के लिए सिर्फ एक हफ्ते का समय मिलेगा।
गौरतलब है कि वरुण की इस फिल्म पर पहले से ही आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की रफ्तार रोकने की चुनौती है जो क्रिसमस 2020 पर रिलीज हो रही है। देखना दिलचस्प होगा कि अब इन फिल्मों के मेकर्स रिलीज की तारीख में फेरबदल करने का मन बनाते हैं या चुनौती को स्वीकार करते हैं।
पढ़ें: दिव्यांग ने पैरों से बनाई अमिताभ बच्चन की पेंटिंग, 'शहंशाह' ने इस बड़ी कीमत में खरीदी