बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर कई बॉलीवुड सितारों और उनके दोस्तों ने उन्हें बधाई दी। इन सब में सबसे खास रही टाइगर श्रॉफ की बधाई। टाइगर ने दिशा का एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है।
दिशा पाटनी के जन्मदिन पर टाइगर श्रॉफ ने साझा किया थ्रोबैक वीडियो, कैप्शन भी हो रहा है वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर ने दिशा का जो थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया है उसमें दिशा बैठी हुई हैं उनके बैकग्राउंड में अंग्रेजी गाना बज रहा है। वो बैठे हुए ही गाने पर बैठे बैठे ही चेहरे के हाव भाव और हाथों के साथ परफॉर्म कर रही हैं। वीडियो के साथ टाइगर ने बताया है कि दिशा तीन वॉफल्स और तीन पैन केक के बाद दिशा ऐसे कर रही हैं।
वीडियो के कैप्शन में टाइगर ने लिखा, 'तीन वॉफल्स और तीन पैन केक के बाद। हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार।' टाइगर ने कैप्शन के आगे हंसने वाला इमोजी और हार्ट इमोजी भी बनाया है। उनके इस वीडियो पर दिशा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'तुम, शुक्रिया सुपरस्टार।' टाइगर की बहन ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्यूटेस्ट।'
3 waffles and 3 pancakes later 😂...happy birthday rockstar❤️ @dishapatani
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पर्दे पर तो साथ में नजर आ ही चुके हैं। साथ ही दोनों असल जिंदगी में भी कई बार स्पॉट किए जाते रहे हैं। काफी वक्त से दोनों के अफेयर की खबरें हैं हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
दिशा ने साल 2016 में फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं इस साल दिशा की फिल्म 'मलंग' रिलीज हुई। उनकी अगली फिल्म सलमान खान के साथ 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' है। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से टाल दी गई।
पुरानी तस्वीरों में दिशा पाटनी को पहचानना मुश्किल, फिल्मों में आने से पहले दिखती थीं ऐसी