सब्सक्राइब करें

दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ पर लगाई 'किस' की पाबंदी, गर्लफ्रेंड के लिए झट से मान ली बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
Disha Patani boyfriend Tiger Shroff Would not Kiss on Big Screen
tiger shroff
टाइगर श्रॉफ अपनी अब तक की सभी फिल्मों में हीरोइनों को किस करते देखे जा सकते हैं परंतु गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी द्वारा इस पर आपत्ति के बाद उन्होंने तय कर लिया है कि किसी हीरोइन को आगे से किस नहीं करेंगे। बताया जाता है कि टाइगर की हीरोइनों में बढ़ती लोकप्रियता के बाद दिशा डरने लगी हैं कि कहीं वह बहक न जाएं।
Disha Patani boyfriend Tiger Shroff Would not Kiss on Big Screen
Tiger and Disha
देखा गया है कि फिल्मों में पर्दे पर किसिंग जैसे दृश्यों की डिमांड अक्सर हीरो-हीरोइन के बीच नई रिलेशनशिप की शुरुआत बन जाती है। ऐसे में दिशा टाइगर को किस करने की छूट देकर जोखिम नहीं लेना चाहतीं। सूत्रों के मुताबिक हाल में दिशा टाइगर के रिश्तों में तनाव के बाद इस हीरो ने तय किया है कि आगे से वह अपनी गर्लफ्रेंड को किसी मुश्किल में नहीं डालेंगे।
Disha Patani boyfriend Tiger Shroff Would not Kiss on Big Screen
disha patani and tiger shroff

अत: उन्होंने अगली फिल्म के निर्माताओं के साथ अनुबंधों में यह बात शामिल करनी शुरू कर दी कि वह किसिंग सीन नहीं करेंगे। उन्होंने निर्माताओं से यह भी कहा है कि कोशिश करें कि कहानी में हीरोइन के साथ अंतरंग दृश्य न रखे जाएं। उल्लेखनीय है कि अभी तक किसिंग और अंतरंग सीन न करने की शर्त सिर्फ सलमान खान ही निर्माता-निर्देशकों के सामने रखते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani boyfriend Tiger Shroff Would not Kiss on Big Screen
Tiger Shroff and Disha Patani
बॉलीवुड गलियारों में ये खबर सब जगह घूम रही है कि तारा और टाइगर दोनों इन दिनों फोन पर खूब वक्त साथ में गुजार रहे हैं। दोनों के बीच ये सिलसिला घंटों का रहता है। अब ये तो टाइगर और तारा ही जाने कि क्या वाकई दोनों के बीच कुछ चल रहा है? या फिर यह सिर्फ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में साथ काम करने की वजह से अफवाह फैलाई जा रही है? खैर, दिशा पाटनी के लिए किसिंग सीन न देने की टाइगर की ये शर्त इतना तो जरूर बताती है कि दोनों अभी भी सीरियस रिलेशनशिप में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed