अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। दिशा अक्सर वर्कआउट के वीडियो शेयर करती हैं। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जो दो साल पुराना है।
दिशा पाटनी की पीठ पर किस वजह से पड़े निशान, ये है वायरल वीडियो का सच
दिशा ने इस दौरान न्यूड कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी हैं। वो एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं। यहां पेपराजी ने उनकी तस्वीरें खींची थीं। दिशा की पीठ पर कई निशान नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस ने तस्वीरों पर कमेंट करना शुरू कर दिया। चलिए आपको बताते हैं कि दिशा की पीठ पर नजर आ रहा ये निशान किस वजह से है।
दरअसल, लगातार घंटों की शूटिंग और सफर के साथ सितारों की जिंदगी में बहुत मेंटल स्ट्रेस भी होता है। जिसकी वजह से ये सितारे कई तरह की थेरिपी का सहारा लेते हैं। दिशा की पीठ पर जो निशान बने हैं वो ऐसी ही एक थेरिपी की वजह से है। इसे कप थेरिपी कहते हैं, जिससे कप्स के निशान उनकी पीठ पर रह गए है।
दिशा पाटनी इन दिनों खुद को क्वारनटीन करके बिता रही हैं। इस दौरान वो अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ हैं। दिशा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों टिकटॉक वीडियो रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
This is how we do it #quarintinelife @kishushroff 👭🤣
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को लेकर अक्सर रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आती रहती हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं की है और हमेशा एक दूसरे को दोस्त ही बताया है। हालांकि बीच में ऐसी भी खबरें आई थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है लेकिन उसके कुछ समय बाद फिर से दोनों साथ नजर आए।
बूढ़ा होने पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द, स्कूल के दिनों की तस्वीर की शेयर