{"_id":"619dc8cf2b3bb114963b6249","slug":"disha-patani-ready-to-perform-her-stunts-herself-in-mohit-suri-film-ek-villain-returns","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ek Villain Returns: इस फिल्म में खुद ही अपने स्टंट करेंगी दिशा पाटनी, बोल्ड अवतार से पर्दे पर धमाल मचाने को हैं तैयार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ek Villain Returns: इस फिल्म में खुद ही अपने स्टंट करेंगी दिशा पाटनी, बोल्ड अवतार से पर्दे पर धमाल मचाने को हैं तैयार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 24 Nov 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : Instagram/dishapatani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी एक मुस्कान से लोगों को दिवाना बना देने वाली बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने बोल्ड लुक्स के कारण तो कभी जिम वर्कआउट की फोटो और वीडियो के कारण दिशा फैंस का ध्यान खींचती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर दिशा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बताती रहती हैं ताकि उनके फैंस लगातार अपडेट रह सकें।
2 of 5
Disha patani
- फोटो : Instagram/dishapatani
इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर दिशा चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस बोल्ड अवतार में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म के अधिकतर स्टंट दिशा खुद ही करती नजर आएंगी। इसके लिए वो कड़ी ट्रेनिंग भी ले रही हैं।
3 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : Instagram/dishapatani
जानकारी के अनुसार फिल्म में दिशा एक बोल्ड और निडर किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की कहानी में भी दर्शकों को अनपेक्षित ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। मोहित सूरी की इस फिल्म में दिशा के अलावा जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
बता दें कि यह फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल है और दर्शन इस एक्शन थ्रिलर को पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। एक विलेन रिटर्न्स 8 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म टी-सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है।
विज्ञापन
5 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
इस फिल्म में धमाल मचाने के लिए तो दिशा जीतोड़ मेहनत कर ही रही हैं, लेकिन इसके साथ ही उनके फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है। दिशा पाटनी इन दिनों एकता कपूर के लिए भी काम करने की तैयारी में हैं। वह जल्द ही एकता की फिल्म KTina में भी नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।