फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger Shroff Birthday: दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर लिखा-'हैप्पी बर्थडे बेस्ट फ्रेंड', तो फैंस ने दिए ऐसे-ऐसे मजेदार रिएक्शन

Wed, 02 Mar 2022 12:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 12:34 PM IST
विज्ञापन
Disha Patani shared a post on Tiger Shroff's birthday, fans said best friend or boyfriend
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इस समय अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह से आधिकारिक तौर पर अपने रिश्तें की घोषणा नहीं की है और अब दिशा पाटनी ने एक क्यूट सी वीडियो शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर उन्हें मुबारकबाद दी है। आपको बता दें कि आज टाइगर अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस बहुत ही मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल दिशा ने टाइगर को जन्मदिन विश करते हुए बेस्ट फ्रेंड लिखा है और इसी को लेकर फैंस जमकर चुटकी ले रहे हैं।

Disha Patani shared a post on Tiger Shroff's birthday, fans said best friend or boyfriend
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : insta

लिखा-तुम बहुत प्यारे हो...
दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें टाइगर श्रॉफ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पीएस्ट बर्थडे मेरे सबसे अच्छे दोस्त। हम जैसे करोड़ों को अपनी मेहनत और प्यारी सी सोल के जरिए प्ररित करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। तुम बहुत प्यारे हो।' फैंस उनकी इस पोस्ट पर एक के बाद एक मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जैसे कमेंट का बाढ़ सी आ गई है।

Disha Patani shared a post on Tiger Shroff's birthday, fans said best friend or boyfriend
दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ - फोटो : insta

फैंस ने दिए ऐसे-ऐसे मजेदार रिएक्शन-
दिशा पाटनी की इस पोस्ट पर एक प्रशंसक ने मजेदार रिएक्शन देते हुए लिखा, बेस्ट फ्रेंड? कुछ तो गड़बड़ हो गया है दया पता लगाओ। इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे.....बेस्ट फ्रेंड या बॉयफ्रेंड। इसी तरह से एक अन्य यूजर ने लिखा, बेस्ट फ्रेंड बता दिया भाई। दिशा की इस पोस्ट पर फैंस इसी तरह से मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए हंसी वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani shared a post on Tiger Shroff's birthday, fans said best friend or boyfriend
tiger shroff, disha patani - फोटो : viralbhayani-tigerjackieshroff-dishapatani
मालदीव से लौटते समय एयरपोर्ट पर एक साथ किया गया था स्पॉट
आपको बता दें कि हाल ही में दिशा और टाइगर दोनों ही छुट्टियां मनाने मालदीव गए थे और अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं। हालांकि किसी भी तस्वीर में दोनों को साथ नहीं देखा गया था, लेकिन मालदीव से वापस आते समय दोनों के एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद फैंस के लिए ये तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद ही अंदाजा लगा आसान था कि दोनों  साथ में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed