शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'पठान' अगले साल रिलीज होने के लिए तैयार है। यशराज फिल्म ने आज 'पठान' का इंट्रो वीडियो जारी कर दर्शकों को सुचित किया है कि यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी।
Pathaan: अगले साल रिलीज होगी फिल्म 'पठान', नौ साल बाद बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरेगी शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण की जोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि दर्शकों ने आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में किंग खान का अभिनय देखा था। अब शाहरुख खान के प्रशंसक लंबे से उनके कम बैक का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेता ने अपनी मचअवेटेड फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है। शाहरुख खान ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए ट्वीट किया है कि मुझे पता है कि देर हो चुकी है... लेकिन तारीख याद रखना... पठान का समय अब शुरू होता है...25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। यशराज के साथ पठान का जश्न केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर मनाएं।
I know it’s late… But remember the date… Pathaan time starts now…
See you in cinemas on 25th January, 2023.
Releasing in Hindi, Tamil and Telugu.
Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you. @deepikapadukone |@TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/dm30yLDfF7
अनाउंसमेंट वीडियो का निर्देशन खुद सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म एक जासूस एजेंट की कहानी को चित्रित करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो अपने देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। पठान के साथ ही शाहरुख खान का ब्रेक खत्म हो गया। फिल्म की शूटिंग मुंबई, स्पेन और दुबई के कई स्थानों पर की गई है।
बता दें कि इस फिल्म की चर्चा पिछले दो सालों से हो रही है। इसका अनाउंसमेंट वीडियो देखकर समझ आता है कि इसमें किंग खान एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि अभिनेता शाहरुख खान 'मैं हूं ना' यानी 18 साल बाद फाइट सीन करते हुए नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आएंगे।