{"_id":"621effccd4515f5f7128fe1f","slug":"gangubai-kathiawadi-box-office-collection-day-5-alia-bhatt-sanjay-leela-bhansali-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gangubai Day 5 Collection: शिवरात्रि की छुट्टी का गंगूबाई को नहीं मिला खास फायदा, पांचवें दिन को मिलाकर अब तक इतने करोड़ ही कमाए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gangubai Day 5 Collection: शिवरात्रि की छुट्टी का गंगूबाई को नहीं मिला खास फायदा, पांचवें दिन को मिलाकर अब तक इतने करोड़ ही कमाए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी उनकी अन्य फिल्मों के मुकाबले कमाल नहीं दिखा पाई है। आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म बीते शुक्रवार को रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को पांच दिन हो चुके हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में 47.31 करोड़ रुपये कमा लिए थे और सभी की निगाहें मंगलवार की कमाई पर टिकी थीं क्योंकि मंगलवार को शिवरात्रि की छुट्टी का फायदा गंगूबाई को मिलना लगभग तय माना जा रहा था। आलिया की फिल्म ने पांचवे दिन कितना कलेक्शन किया है चलिए आपको बताते हैं...
2 of 5
'गंगूबाई काठियावाड़ी'
- फोटो : insta
गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले दिन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए करीब 10.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिल्म ने शनिवार को अपना प्रदर्शन बेहतर करते हुए करीब 13.32 करोड़ रुपये कमाए और फिल्म का कलेक्शन रविवार को 15.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का सोमवार का बॉक्स ऑफिस सोमवार को 8.19 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने पांचवे दिन करीब 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।
3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया भट्ट की फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 56.81 करोड़ माना जा रहा है। इतना ही नहीं अजित कुमार की फिल्म वलिमै और पवन कल्याण की फिल्म भीमला नायक भी गंगूबाई को जबरदस्त टक्कर दे रही है। पुष्पा की सक्सेस के बाद हिंदी पट्टी के दर्शकों का झुकाव दक्षिण भारतीय सिनेमा की तरफ ज्यादा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे सप्ताह भी फिल्म आगे बढ़ती रही तो फिल्म के पास 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का मौका है। हालांकि गंगूबाई के पास बेहतरीन कलेक्शन के लिए केवल 2 दिन का समय ही शेष है क्योंकि 4 मार्च को अमिताभ बच्चन की स्पोर्ट्स ड्रामा झुंड भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में गंगूबाई के कलेक्शन में कमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के सिनेमाघरों में वितरण अधिकार 90 करोड़ रुपये में बिके बताए जाते हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और इसमें आलिया लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी कमाठीपुरा की गंगूबाई की जिंदगी पर आधारित है, जिसे कभी 1000 रुपये में बेच दिया गया था और फिर वह सेक्स वर्कर बन गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।