सब्सक्राइब करें

Tiger Shroff Birthday: 8 साल के करियर में टाइगर ने बना ली है अथाह संपत्ति, मुंबई में हैं तीन घर,जीते हैं लग्जरी लाइफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 02 Mar 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff birthday special: lesser known facts about Ganapath actor and net worth, most expensive things owned
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

टाइगर श्रॉफ फिल्म जगत में वह एक एक्शन हीरो के तौर पर पहचाने जाते हैं। 2 मार्च को टाइगर का जन्मदिन है। बचपन में उनका नाम 'जय हेमंत श्रॉफ' रखा था, लेकिन जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया, तब उनका नाम 'टाइगर' रख दिया गया। बचपन से ही मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहे टाइगर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें सार्वजनिक नहीं करते। टाइगर श्रॉफ ने अपनी पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है। एक्टर 'हीरोपंती', 'बागी' और 'वॉर' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें और उनकी कमाई के बारे में...

Trending Videos
Tiger Shroff birthday special: lesser known facts about Ganapath actor and net worth, most expensive things owned
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

2014 में किया फिल्मी डेब्यू
शुरुआती दौर में टाइगर का खेल और मार्शल आर्ट्स और डांस में अधिक मन लगता था। उन्होंने चार साल की उम्र से ही मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। हालांकि बाद में चलकर उन्होंने अभिनय में ही अपना करियर बनाया। टाइगर की डेब्यू फिल्म हीरोपंती थी जोकि 2014 में आई थी। बहुत की कम समय ने टाइगर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff birthday special: lesser known facts about Ganapath actor and net worth, most expensive things owned
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

पहली फिल्म के बाद लोगों ने खूब ट्रोल किया था। किसी ने टाइगर श्रॉफ के पिंक लिप्स का मजाक उड़ाया तो किसी ने उन्हें गर्ल लुक वाला बताया लेकिन उसके बाद की फिल्मों में टाइगर एक अच्छे एक्शन एक्टर बनकर उभरे। वह एक अच्छे डांसर भी हैं। वह माइकल जैक्शन के बहुत बड़े फैन हैं। स्टंट के साथ साथ उन्होंने अपनी फिल्मों में अपने डांस का जौहर भी दिखाया है। 2014 में, उन्हें ताइक्वांडो में 'ब्लैक बेल्ट' से सम्मानित किया गया था।

Tiger Shroff birthday special: lesser known facts about Ganapath actor and net worth, most expensive things owned
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

दिशा पाटनी के साथ हैं रिलेशन में
टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में एक हैं जो सिगरेट या शराब का सेवन नहीं करते हैं। कुल मिलाकर कहा सकता है कि टाइगर आज के युवाओं को काफी हद तक प्रोत्साहित करते हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक दूसरे के काफी करीब हैं। अक्सर दोनों एक साथ इवेंट्स और सार्वजनिक जगहों पर स्पॉट किए जाते हैं। दोनों फिल्म 'बागी 2' में साथ काम भी कर चुके हैं। खबरों के अनुसार दोनों कलाकार रिलेशनशिप में हैं।

विज्ञापन
Tiger Shroff birthday special: lesser known facts about Ganapath actor and net worth, most expensive things owned

कितनी है टाइगर की कमाई
टाइगर की नेट वर्थ 80 करोड़ रुपये है, वह एक फिल्म के लिए लगभग 8 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। वे विज्ञापने के लिए भी 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। टाइगर के पास BMW 5 Series, रेंज रोवर, जैगुआर  है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है। इसके अलावा पिछले साल उन्होंने मुंबई में एक सी फेसिंग अपार्टमेंट भी खरीदा है। उनके पास इससे पहले भी करोड़ों के दो फ्लैट थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed