बॉलीवुड के बागी यानि टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म 'बागी 2' के सक्सेस को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दर्शक भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों ने फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की है। एक तरफ जहां लोग टाइगर श्रॉफ के एक्शन सीन्स की तारीफ कर रहे हैं वहीं दिशा भी अपनी अदाओं और डांस मूव्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दिशा पाटनी, फिल्म के अलावा अपनी एक तस्वीर को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। दिशा ने अपनी ये तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते ही दिशा ट्रोल होने लगी हैं।
दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर दिखाया अपना 'पेट', देखकर लोगों ने कह दी ऐसी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इस तस्वीर में दिशा अपना पेट दिखा रही हैं। फोटो में दिशा के पेट के ऐब्स दिख रहे हैं। तस्वीर में दिशा अपनी टी-शर्ट को ऊपर कर अपना पेट दिखा रही हैं, जिसमें उनके ऐब्स साफ नजर आ रहे हैं। दिशा की ये तस्वीर देख कर एक तरफ जहां उनके फैंस उनके स्टाइल के दीवाने हो गए हैं, वहीं कुछ लोग दिशा को ट्रोल भी कर रहे हैं।
Work in progress🙈💪🏻 @pumaindia ❤️
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने दिशा की इस तस्वीर को भद्दा कहा है। सिर्फ इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो दिशा की इस फोटो का जमकर मजाक उड़ाया है। कुछ यूजर्स ने दिशा की इस तस्वीर को देख कर उस पर कमेंट किया कि जल्दी कुछ खा लो। एक यूजर ने लिखा है- 'अब तो कुछ खा लो प्लीज… वर्कआउट एक काम है, लेकिन जिंदगी और हेल्थ सब कुछ है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- 'तुम्हें सिक्स पैक क्यों चाहिए! यह तो टाइगर के लिए छोड़ दो।'
आपको बता दें कि दिशा और टाइगर की फिल्म 'बागी 2', 30 मार्च 2018 को रिलीज हुई है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वहीं फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने का सिलसिला भी जारी है। फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है।