फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाई के मामले में 'बागी 2' बनी टाइगर की सबसे हिट फिल्म, हफ्ते भर में कर दिखाया यह कारनामा

Fri, 06 Apr 2018 01:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff and disha patani film Baaghi 2 box office collection day 7
baaghi 2
'बागी 2' रिलीज होते ही टाइगर श्रॉफ की खुशी का ठिकाना नहीं है। हो भी क्यों न आखिरकार इस फिल्म ने बंपर कमाई करके संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का रिकॉर्ड जो तोड़ दिया है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' ने अपनी रिलीज के हफ्ते भर के अंदर ही 110 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म कमाई के मामले में साल की सबसे सफल फिल्मों में शुमार हो चुकी है।

 
Tiger Shroff and disha patani film Baaghi 2 box office collection day 7
baaghi 2

एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है और हर दिन बेहतर कारोबार कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने लगभग 27 करोड़ रुपए का कलेक्शन और सोमवार को फिल्म ने 12.10 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म के खाते में 10.60 करोड़ आए। बुधवार को फिल्म ने 9.10 करोड़ की कमाई की। गुरुवार को फिल्म के खाते में 7.95 करोड़ आए। इस तरह फिल्म ने 7 दिन में ही 112 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।




 

Tiger Shroff and disha patani film Baaghi 2 box office collection day 7
baaghi 2
साल 2018 में 'पद्मावत' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद 'बागी 2' 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी फिल्म है। टाइगर श्रॉफ यंग जेनरेशन के एक्टर्स में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff and disha patani film Baaghi 2 box office collection day 7
Baaghi 2
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपए कमाए, इसी के साथ 'बागी 2' ने 'पद्मावत' को पीछे छोड़ते हुए साल 2018 की सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने दूसरे दिन 20.40 करोड़ रुपए बटोरे। इस तरह इसने दो दिनों में 45 करोड़ रुपए इकट्ठे कर लिए। रविवार को फिल्म ने 27.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
 
विज्ञापन
Tiger Shroff and disha patani film Baaghi 2 box office collection day 7
baaghi 2
'बागी 2' 60 करोड़ के बजट में बनी है। जिसमें प्रोडक्शन का बजट करीब 45 करोड़ है वहीं प्रमोशन पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए। फिल्म ने 3 दिन में ही अपनी लागत निकालकर मुनाफा करना शुरू कर दिया है। अब यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। आपको बता दें, टाइगर की इस फिल्म ने इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed