{"_id":"5ac724744f1c1bd8618b5c13","slug":"black-buck-poaching-case-karisma-kapoor-and-her-boyfriend-sandeep-toshniwal-meets-saif-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देर रात सैफ अली खान से मिलने पहुंचीं करिश्मा, ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल भी थे साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देर रात सैफ अली खान से मिलने पहुंचीं करिश्मा, ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल भी थे साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में सैफ अली खान बरी होकर जैसे ही मुंबई पहुंचे, उनके घर शुभचिंतकों का तांता लग गया। देर रात करिश्मा कपूर भी सैफ अली खान से मिलने उनके घर गईं। उनके साथ ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल भी थे। शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर भी सैफ के घर उनसे मिलने पहुंचे।
2 of 5
Soha Ali Khan
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान भी पति कुनाल खेमू के साथ उनके घर पहुंचीं। सैफ अली खान को सालों बाद मिली इस राहत का जश्न मनाने के लिए करीना कपूर ने घर पर एक छोटी सी पार्टी रखी जिसमें सिर्फ कपूर और खान परिवार के सदस्य शामिल हुए।
3 of 5
Karisma Kapoor
करिश्मा कपूर और सैफ अली खान ने फिल्म 'हम साथ साथ है' में काम किया था। दोनों ने फिल्म में लव कपल का रोल निभाया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान पर काला हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। उनके अलावा मामले में फिल्म के तीन और एक्टर्स-तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी को भी सह आरोपी बनाया गया था। सैफ के साथ उन्हें भी मामले से बरी कर दिया गया है। मामले के मुख्य आरोपी सलमान खान को अदालत ने दोषी ठहराते हुए पांच साल जेल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
वहीं, जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद सलमान खान से मिलने उनकी दोस्त और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा पहुंचीं। फिल्म प्रोड्यूजर साजिद नाडियाडवाला भी अपनी फिल्म 'बागी-2' की सक्सेस पार्टी कैंसिल कर भाईजान से मिलने गए। सलमान की बहनें अलवीरा और अर्पिता पिछले दो दिनों से जोधपुर में ही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Samir Soni
मामले में बरी हुईं नीलम कोठारी के पति समीर सोनी ने कहा कि केस में न्याय आधा-अधूरा हुआ है और वह सलमान खान को मिली सजा से दुखी हैं। बता दें कि सलमान खान की बेल अर्जी पर शनिवार को भी सुनवाई होगी। लिहाजा, उन्हें कम से कम एक और रात जेल में बितानी पड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।