{"_id":"62fbf4da8b014a2c127f1f3a","slug":"disha-vakani-aka-dayaben-birthday-know-more-about-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-fame-acress-career-and-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Disha Vakani Birthday: दयाबेन ने थिएटर से शुरू किया था एक्टिंग का सफर, शाहरुख खान की फिल्म में आ चुकी हैं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Disha Vakani Birthday: दयाबेन ने थिएटर से शुरू किया था एक्टिंग का सफर, शाहरुख खान की फिल्म में आ चुकी हैं नजर
चर्चित टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन यानी दिशा वकानी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा वकानी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं। मगर, वह टीवी शो के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। हालांकि, इन्हें पहचान मिली वर्ष 2008 से प्रसारित हो रहे शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से। इस शो में अपने शानदार अभिनय की बदौलत दिशा ने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। उनका भोलापन और एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आए। यही वजह है कि दिशा के यह शो छोड़ने के बाद भी दर्शक अभी तक उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
2 of 4
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा वकानी मूल रूप से गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। इनका जन्म 17 अगस्त 1978 को अहमदाबाद में एक गुजराती जैन फैमिली में हुआ। उन्होंने गुजरात कॉलेज से ड्रेमेटिक में ग्रेजुएशन किया है। बता दें कि दिशा ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर में बतौर स्टेज एक्ट्रेस की। इसके बाद इन्होंने टीवी सीरियल्स में काम किया। दिशा वकानी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से पहले 'शुभ मंगल सावधान', 'खिचड़ी', 'इंस्टेंट खिचड़ी', 'हीरो भक्ति ही शक्ति है' और 'आहट' जैसे टीवी शो में अहम रोल निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह वर्ष 2014 में 'सीआईडी' में भी नजर आईं।
3 of 4
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा वकानी बड़े पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। वह शाहरुख खान की फिल्म 'देवदास' में नजर आईं थीं। इसके अलावा दिशा 'जोधा अकबर', 'मंगल पांडे द राइजिंग', 'लव स्टोरी 2050' जैसी फिल्मों में भी सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुकी हैं। मगर फिल्मों में इन्हें खास पहचान नहीं मिली। शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दिशा के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। हालांकि वर्ष 2017 में उन्होंने मां बनने के बाद इस शो को अलविदा कह दिया था। तब से उनके शो में वापिसी के कयास लगाए जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिशा वकानी
- फोटो : Social Media
रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा वकानी टीवी जगत की सबसे महंगी स्टार्स में शामिल हैं। वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये फीस लेती थीं। दिशा वकानी की कुल नेट वर्थ की बात करें तो 2021 की रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके पास करीब 37 करोड़ रूपये की संपत्ति है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो दिशा ने वर्ष 2015 में मुंबई के सीए मयूर पडिया से शादी की। कपल के दो बच्चे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।