{"_id":"5cd41951bdec22070f67eac5","slug":"disha-vakani-aka-dayaben-return-on-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तारक मेहता..' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस तारीख से शो पर लौट रहीं आपकी दयाबेन!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तारक मेहता..' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस तारीख से शो पर लौट रहीं आपकी दयाबेन!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 09 May 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। कहा जा रहा है कि दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) जल्द ही शो में फिर से वापसी कर रही हैं। खबरों की मानें तो वह इसी महीने सेट पर लौटेंगी। बीते कुछ दिनों से दिशा वकानी के आने को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था। शो के मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
2 of 5
Disha Vakani
मिड डे ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक दिशा शो में लौटने के लिए तैयार हो गई हैं। दिशा ने प्रोडक्शन हाउस से जुड़े शख्स को संपर्क किया था। बातचीत में उन्होंने कहा कि शो से बाहर होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। कहा जा रहा है कि दिशा वकानी शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के वापस आने का इंतजार कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक असित इस वक्त इटली में हैं।
3 of 5
Disha Vakani
- फोटो : file photo
रिपोर्ट के मुताबिक दिशा वकानी शो में 18 मई से शूटिंग शुरू कर सकती हैं। दिशा वकानी सितंबर 2017 से शो में नजर नहीं आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा वकानी के पति मयूर ने मेकर्स से बकाया राशि चुकाने को कहा था, हालांकि निर्माताओं ने इसका जवाब देते हुए देय भुगतान के बारे में ऐसे सभी दावों का खंडन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Disha Vakani
- फोटो : file photo
कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा के पति ने निर्माताओं से मांग की है कि एक्ट्रेस केवल दिन में 4 घंटे और महीने में केवल 15 दिन काम करेंगी। इस तरह की मांग को निर्माताओं ने अस्वीकार कर दिया है, इसके चलते दिशा वकानी के साथ मनमुटाव बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
5 of 5
Disha Vakani
- फोटो : twitter
बाद में असित ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि 'इस सवाल के लिए तो मैं ऑनलाइन वोटिंग करवाने वाला हूं। कुछ भी हो सकता है। हो सकता है कि दिशा वकानी वापस आ जाएं। बहुत अच्छे-अच्छे कलाकार हमसे संपर्क कर रहे हैं और हम भी सबसे संपर्क कर रहे हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।