सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

टीवी शोः 'जगदीश' से 'दयाबेन' तक, इन मशहूर किरदारों का नहीं मिला रिप्लेसमेंट, कहानी में करना पड़ा बदलाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 08 May 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Disha Vakani as Dayaben to Shashank Vyas as Jagiya these tv stars never got replaced
शशांक व्यास, दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे के सीरियल दर्शकों का कुछ ऐसा मनोरंजन करते हैं कि लोग शो और उसके किरदारों को भूला नहीं पाते। टीवी के कई कलाकार ऐसे होते हैं जो अपने दम पर ही पूरा सीरियल लेकर चलते हैं और दर्शकों को उनका ही किरदार पसंद आता है। ये कलाकार अपने किरदार को इस बेहतरीन ढंग से निभाते हैं कि फैंस किसी और अभिनेता या अभिनेत्री को उस रोल में नहीं देख पाते। ऐसे में या तो शो को बंद करना पड़ जाता है या फिर उस किरदार की कहानी ही खत्म कर दी जाती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में जिन्हें शो में कभी नहीं किया गया रिप्लेस।

Trending Videos
Disha Vakani as Dayaben to Shashank Vyas as Jagiya these tv stars never got replaced
हिना खान

हिना खान

हिना खान छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इस शो में उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाया था और 8 साल तक वो इस शो से जुड़ी रहीं। ऐसे में जब हिना ने शो छोड़ने के मन बनाया तो मेकर्स उनके किरदार को रिप्लेस नहीं कर पाए। उन्हें पता था कि अक्षरा के किरदार में लोग हिना के अलावा किसी और को पसंद नहीं करेंगे। ऐसे में सीरियल में टाइम लीप आ गया और कार्तिक-नायरा की एंट्री हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Vakani as Dayaben to Shashank Vyas as Jagiya these tv stars never got replaced
शशांक व्यास - फोटो : सोशल मीडिया

शशांक व्यास

छोटे पर्दे के मशहूर शो 'बालिका वधु' में शशांक ने जगदीश का रोल निभाया था। उनके अभिनय और प्रत्युषा संग उनकी केमेस्ट्री को शो में काफी पसंद किया गया था। हालांकि साल 2015 में शशांक ने शो को अलविदा कह दिया। ऐसे में उनके किरदार को रिप्लेस नहीं किया गया बल्कि मेकर्स ने टाइम लीप ले लिया।

Disha Vakani as Dayaben to Shashank Vyas as Jagiya these tv stars never got replaced
तारक मेहता का उल्टा चश्माः दिशा वकानी - फोटो : Instagram

दिशा वकानी

दिशा वकानी आज घर घर में दयाबेन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। 'शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में उन्होंने ये किरदार इतने बेहतरीन ढंग से निभाया कि शो छोड़ने के बाद भी उन्हें रिप्लेस नहीं किया गया। मेकर्स उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि वो जल्द शो में वापसी कर सकती हैं।

विज्ञापन
Disha Vakani as Dayaben to Shashank Vyas as Jagiya these tv stars never got replaced
मेघना मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

मेघना मलिक

मेघना मलिक एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उन्होंने हर किरदार में खुद को खरा साबित किया है। टीवी शो 'लाडो' और 'लाडो 2' में उन्होंने अम्माजी का किरदार निभाया था। उनके अभिनय को इस सीरियल को काफी पसंद किया गया। हालांकि 'लाडो 2' को उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया जिसके बाद से मेकर्स ने उस किरदार को ही खत्म कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed