सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोविड की चपेट में कंगना: सोशल मीडिया पर दी खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 08 May 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut tested positive for COVID-19 shared photo on instagram
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

बॉलीवुड की क्वीन कहलाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत भी अब कोरोना की चपेट में आ गई हैं। उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। खुद को क्वारंटीन करके वे कोविड दिशा निर्देशों का पालन कर रही हैं।

Trending Videos
Kangana Ranaut tested positive for COVID-19 shared photo on instagram
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

अभिनेत्री कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम के जरिए एक पोस्ट साझा कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा ‘मैं पिछले कुछ दिनों से अपनी आंखों में हल्की जलन और थका हुआ व कमजोर महसूस कर रही थी। हिमाचल जाने की उम्मीद कर रही थी, इसलिए कल मेरा कोविड टेस्ट हुआ और आज रिपोर्ट आई कि मैं पॉजिटिव हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut tested positive for COVID-19 shared photo on instagram
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना रणौत ने आगे लिखा ‘मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे नहीं पता था कि यह वायरस मेरे शरीर में है, लेकिन अब मुझे पता है कि मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी। लोग भी कृपया इससे डरें न। आप जितना डरेंगे ये आपको उतना ही डराएगा। आइए इस कोविड -19 को नष्ट करते हैं। यह एक छोटे समय के फ्लू के अलावा और कुछ नहीं है जो बहुत अधिक दबाया गया है और अब कुछ लोगों पर विचार कर रहा है। हर हर महादेव।’

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

Kangana Ranaut tested positive for COVID-19 shared photo on instagram
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

बता दें कि इन दिनों कोरोना ने देश में तांडव मचा रखा है। आम लोगों के साथ ही राजनेता से लेकर अभिनेता और तमाम शख्सियतें इसकी चपेट में आ रही हैं। बॉलीवुड में तो कई अभिनेता और अभिनेत्री कोरोना के शिकार हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से कई लोगों ने जल्द ही रिकवर भी कर लिया। इसमें सोनू सूद, अक्षय कुमार और कटरीना कैफ जैसे काफी सेलेब्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut tested positive for COVID-19 shared photo on instagram
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

वहीं, लोग कोरोना की महामारी के दौरान एक-दूसरे की सहायता के लिए भी हाथ बढ़ा रहे हैं। सेलेब्स को सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन से लेकर हॉस्पिटल और दवाइयों के पोस्ट शेयर करते देखा जा रहा है। वहीं सोनू सूद, सलमान खान, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना जैसे सितारे प्रत्यक्ष रूप से मदद के लिए आगे आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed