फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिव्या भारती की इन पांच फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था तहलका, सारी हीरोइनें हो गईं थी फेल

Thu, 25 Feb 2021 01:06 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 25 Feb 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
Divya Bharti Birth Anniversary these  5 superhit films were proof that the Industry lost a talented actress way ahead time
दिव्या भारती - फोटो : Instagram

90 के दशक में बॉलीवुड जगत में एक ऐसी हीरोइन थी जिसने अपने अभिनय और मासूम चेहरे से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। वो हीरोइन कोई और नहीं बल्कि दिव्या भारती थीं जिन्हें बॉलीवुड की गुड़िया कहा जाता था। 25 फरवरी 1974 में जन्मीं दिव्या भारती के अंदर रूप, गुण और कला सब कुछ था, लेकिन ये दुनिया सिर्फ उनके तीन साल के करियर में 20 फिल्मों की ही साक्षी बन पाई। 19 साल की उम्र में अपने अपार्टमेंट से गिरकर दिव्या भारती की मौत हो गई थी। हालांकि अपने फिल्मों से दिव्या ने दर्शकों के मन पर ऐसी छाप छोड़ी जो उनके चले जाने के बाद भी खत्म नही हुई। तो चलिए आपको बताते हैं दिव्या भारती की 5 सबसे बेहतरीन फिल्मों के बारे में जिनमें बॉलीवुड की गुड़िया ने दिखाया था अपना हुनर।

Divya Bharti Birth Anniversary these  5 superhit films were proof that the Industry lost a talented actress way ahead time
दिव्या भारती - फोटो : Instagram

दिल का क्या कसूर

इस फिल्म में दिव्या ने शालिनी सक्सेना का किरदार निभाया था जो एक रईस बिजनेसमैन राजेश सक्सेना की बहन रहती है। लॉरेंस डिसूजा के निर्देशन में बनी ये रोमांटिक फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म में दिव्या पृथ्वी के अपोजिट कास्ट हुईं थी और उनकी केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी।

Divya Bharti Birth Anniversary these  5 superhit films were proof that the Industry lost a talented actress way ahead time
दिव्या भारती - फोटो : Instagram

विश्वात्मा

दिव्या भारती की इस फिल्म का जिक्र होते ही 'सात समुंदर पार....' गाना दिमाग में कौंधने लगता है। विश्वात्मा दिव्या भारती की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इसमें दिव्या भारती ने कुसुम नाम की लड़की का किरदार निभाया था जिसे सनी देओल के किरदार से प्यार हो जाता है। राजीव राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Bharti Birth Anniversary these  5 superhit films were proof that the Industry lost a talented actress way ahead time
गोविंदा और दिव्या भारती

शोला और शबनम

अपनी मासूमियत से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली दिव्या भारती इस फिल्म में गोविंदा के अपोजिट नजर आईं थी। डेविड धवन के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। इतना ही नहीं इस फिल्म के गाने को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म में गोविंदा और दिव्या के अलावा, अनुपम खेर, गुलशन ग्रोवर और मोहनीश बहल भी अहम भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
Divya Bharti Birth Anniversary these  5 superhit films were proof that the Industry lost a talented actress way ahead time
दिव्या भारती - फोटो : Instagram

दीवाना

शाहरुख खान ने इस फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखा था और उनकी हीरोइन थीं दिव्या भारती। 1992 में रिलीज हुई फिल्म दीवाना में दिव्या भारती की जोड़ी सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि ऋषि कपूर के साथ भी जमी थीं। इस फिल्म में दिव्या भारती के दमदार अभिनय और खूबसूरती पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed