फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत के बाद दुल्हन की तरह सजाई गई थीं दिव्या भारती, पहली बार देखें अंतिम संस्कार के समय की तस्वीरें

Thu, 04 Apr 2019 02:42 PM IST
भावना शर्मा भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
divya bharti death anniversary look at the photo of her last rites
divya bharti
दिव्या भारती ने 15 साल की उम्र में सफलता की इबारतें लिख दी थीं । उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की लाइन लगी रहती थी। दिव्या भारती का निधन 5 अप्रैल 1993 को हो गया था । उस वक्त दिव्या सिर्फ 19 साल की थीं । दिव्या अपनी मौत के साथ कई अनसुनलझे रहस्य छोड़ गईं । 
divya bharti death anniversary look at the photo of her last rites
divya bharti
मौत वाले दिन ही दिव्या ने मुंबई में अपने लिए नया 4 बीएचके फ्लैट खरीदा था और डील फाइनल की थी। दिव्या ने ये खुशखबरी अपने भाई कुणाल को भी दी। दिव्या उसी दिन शूटिंग खत्म कर के चेन्नई से लौटी थीं। उनके पैर में भी चोट थी। रात के करीब 10 बजे होंगे जब मुंबई के पश्चिम अंधेरी, वर्सोवा में स्थित तुलसी अपार्टमेंट के पांचवें माले पर उनके घर में दोस्त और डिजाइनर नीता लुल्ला अपने पति के साथ उनसे मिलने आई हुई थीं। 
divya bharti death anniversary look at the photo of her last rites
divya bharti
तीनों लिविंग रूम में बैठे बातों में मस्त थे और ड्रिंक कर रहे थे । साथ ही दिव्या की नौकरानी अमृता भी बातचीत में हिस्सा ले रही थी। किसे पता था इसके चंद मिनटों बाद ऐसी दुर्घटना घट जाएगी। रात के करीब 11 बज रहे थे। अमृता किचन में कुछ काम करने गईं । नीता अपने पति के साथ टीवी देखने में व्यस्त थीं। इसी वक्त दिव्या कमरे की खिड़की की तरफ गईं और वहीं से तेज आवाज में अपनी नौकरानी से बातें कर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
divya bharti death anniversary look at the photo of her last rites
sajid nadiadwala
दिव्या के लिविंग रूम में कोई बालकनी नहीं थी । वहां इकलौती ऐसी खिड़की थी जिसमें ग्रिल नहीं थी। उसी खिड़की के नीचे पार्किंग की जगह थी जहां अकसर कई गाड़ियां खड़ी रहती थीं। उसी दिन वहां कोई गाड़ी नहीं खड़ी थी। खिड़की पर खड़ी दिव्या ने मुड़ कर सही से खड़े होने की कोशिश की तभी उनका पैर फिसल गया। दिव्या सीधे नीचे जमीन पर जाकर गिरीं।
विज्ञापन
divya bharti death anniversary look at the photo of her last rites
sajid nadiadwala
पांचवे माले से गिरने के कारण दिव्या पूरी तरह खून में लथपथ थीं। पांच साल तक छान-बीन करने के बावजूद पुलिस को कोई ठोस वजह नहीं पता चली। नतीजतन, पुलिस ने रिपोर्ट में नशे में बालकनी से गिरने को ही कारण बताया। ये गुत्थी आजतक सुलझ नहीं पाई है कि दिव्या की मौत हत्या थी या आत्महत्या। अगर वे दुखी थीं तो अपने लिए घर क्यों खरीदा? दिव्या ऐसे बहुत से सवाल अपने पीछे छोड़ गईं ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed