फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीये जलाने के साथ पटाखे फोड़ने वालों पर भड़कीं बॉलीवुड अभिनेत्री, बोलीं- क्या चीज समझ नहीं आती है?

Mon, 06 Apr 2020 05:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 06 Apr 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
divya dutta Angry On People Who Bursting Crackers in the favour of Pm Narendra Modi Diya Jalao Call
देश के कई हिस्सों में ऐसी आतिशबाजी की गई - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद रविवार की रात एक तरफ जहां पूरे देश एकजुट होकर मोमबत्ती, दीये और टार्च जलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ एकता का परिचय दे रहे था। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे माहौल में पटाखे फोड़ रहे थे। देश के कई हिस्सों से ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जहां लोग आतिशबाजी कर रहे हैं। ऐसे करने वाले लोगों पर अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने नाराजगी जताई है।

divya dutta Angry On People Who Bursting Crackers in the favour of Pm Narendra Modi Diya Jalao Call
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलाया दीया - फोटो : अम

दरअसल पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वह अपने घर के बाहर रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की लाइट बंद कर केवल मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर रोशनी करें। लेकिन ऐसे में कोई लोगों ने मनमानी करते हुए खूब आतिशबाजी की।

divya dutta Angry On People Who Bursting Crackers in the favour of Pm Narendra Modi Diya Jalao Call
अभिनेत्री दिव्या दत्ता - फोटो : amarujala

दिव्या दत्ता ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, "दोस्तों दीये जलाने को कहा था, पटाखे फोड़ने को नहीं। क्या चीज समझ नहीं आती है?" दिव्या के इस ट्वीट पर अब लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
divya dutta Angry On People Who Bursting Crackers in the favour of Pm Narendra Modi Diya Jalao Call
sonam kapoor - फोटो : social media

दिव्या के अलावा सोनम कपूर भी इस बात पर आपत्ति जताते हुए अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं। सोनम ने ट्वीट किया, 'लोग पटाखे फोड़ रहे हैं, सिर्फ आपकी जानकारी के लिए, वो कुत्तों को बाहर निकाल रहे हैं। क्या लोग इसे दिवाली समझ रहे हैं? मैं बहुत उलझन में हूं।'
 

विज्ञापन
divya dutta Angry On People Who Bursting Crackers in the favour of Pm Narendra Modi Diya Jalao Call
Bollywood - फोटो : Social Media

बता दें कि पीएम मोदी की दीया जलाने वाली अपील का बॉलीवुड सितारों ने स्वागत किया। फाल्गुनी पाठक, हिमांशी खुराना, अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला, आसिम रियाज, मौनी रॉय, करण जौहर,दीपशिखा नागपाल, रजनीकांत, एकता कपूर, अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों ने दीया जलाकर एकजुटता दिखाई।

पीएम मोदी के 'शुक्रिया' वाले ट्वीट पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया जवाब, बोलीं- हम सब साथ में बेहद मजबूत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed