वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे आगे आए हैं। उन्होंने पीएम रिलीफ फंड में आर्थिक मदद दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सामजिक कार्यों में काफी सक्रिया रहती हैं। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ पीएम रिलीफ फंड में सहायता राशि दी है। जब प्रियंका की इस मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका शुक्रिया अदा किया तो देसी गर्ल ने भी इस पर उनको धन्यवाद दिया।
पीएम मोदी के 'शुक्रिया' वाले ट्वीट पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया जवाब, बोलीं- हम सब साथ में बेहद मजबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी ने प्रियंका के पीएम केअर्स फंड में सहायता देने को लेकर कहा 'चाहे वो कोई व्यक्ति हो या कोई संस्थान हो, मेहनती पेशेवर हो या प्रख्यात व्यक्ति, हर कोई स्वस्थ भारत के लिए साथ आ रहा है। पीएम केअर्स फंड में योगदान देने के लिए प्रियंका चोपड़ा आपका बहुत बहुत शुक्रिया।'
पीएम के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने उनका शुक्रिया अदा किया। प्रियंका ने लिखा, धन्यवाद श्री नरेंद्र मोदी। हम सब साथ में बेहद मजबूत हैं। उन सभी लोगों का भी बेहद शुक्रिया जिन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपना योगदान दिया है।'
Thank you shri @narendramodi. We are strongest together. Thank you to everyone who also contributed and helped impact this important cause. https://t.co/uUxfSkreiD
इससे पहले प्रियंका ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा था कि, 'दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इस समय मदद की जरूरत है। निक और मैं ऐसे संस्थान को दान देना चाहते जो गरीब लोगों की मदद कर रहे हों, डॉक्टर्स की मदद कर रहे हों, बच्चों को खाना खिला रहे हों और ऐसे लोग जो फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सपोर्ट कर रहे हों। उन सभी को आपका समर्थन भी चाहिए, और हम भी आपसे गुजारिश करेंगे कि दान दें। कोई भी अमाउंट छोटा नहीं होता। अगर हम 1 डॉलर भी डोनेट करते हैं तो हम कुछ अलग कर सकते हैं।'
इसके अलावा प्रियंका ने महिलाओं की मदद को भी हाथ बढ़ाया है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर बताया, 'हम इस संकट के दौरान भी लड़ने वाली महिलाओं के लिए 1,00,000 डॉलर (76.3 लाख रुपये) डोनेट कर रहे हैं। अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, तो उन्हें सामने लेकर आइए। उनकी कहानी हमारे साथ साझा करिए। वो किस सेवा में हैं, किसी बड़े बिजनेस में हैं या फिर छोटा बिजनेस करती हैं। इस माहौल में हम सब एक साथ हैं।'
9Pm9Minute: बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने दीये जलाकर दिखाई एकता, आलिया-दीपिका से कटरीना-अनुष्का तक की तस्वीरें आईं सामने