कोरोना के अलावा मुंबई में इस वक्त बिजली का बिल भी लोगों की खूब मुसीबत बढ़ा रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे तक बढ़े हुए बिजली के बिल से परेशान हैं। कई सेलेब्स इसे लेकर शिकायत भी कर चुके हैं। ताजा मामला अभिनेत्री दिव्या दत्ता का है, जिनका बिजली का बिल 51,000 रुपये आया है।
अब दिव्या दत्ता को बिजली कंपनी ने भेजा 51 हजार रुपये का बिल, शिकायत की तो मिला ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
51,000 रुपये बिजली का बिल देखकर दिव्या दत्ता हैरान रह गईं। इसके बाद उन्होंने बिजली कंपनी को फटकार लगाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कंपनी से कहा जल्द से जल्द उनकी इस समयस्या का समाधान किया जाए।
Dear @TataPower what’s happening.. a monthly bill of 51000?? Shagun dena hai lockdown ka? Pls sort this asap.
— Divya Dutta (@divyadutta25) July 26, 2020
Please DM your consumer number and contact details for us to assist you further.https://t.co/eGrjGgGH61
— TataPower (@TataPower) July 26, 2020
याद दिला दें कि दिव्या दत्ता से पहले अभिनेता अरशद वारसी भी अपना बिजली का बिल देखकर हैरान रह गए थे। उनका बिल करीब एक लाख रुपये आया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी से शिकायत करते हुए ट्वीट कर लिखा था, 'ये मेरा बिजली का बिल है जो कि अडानी नाम के हाईवे रॉबर्स से मिला है और जो हमारे खर्च पर खूब हंस रहे हैं। अपडेट : मेरे अकाउंट से 05 जुलाई, 2020 को 1,03,564 रुपये कट गये हैं।'
इससे पहले तापसी पन्नू, हुमा कुरैशी, रेणुका शहाणे, नेहा धूपिया, पुलकित सम्राट सहित कई सितारों ने भारी भरकम बिजली के बिल को लेकर शिकायत की थी। वहीं अभिनेत्री कार्तिका नायर को भी बिजली कंपनी ने झटका देते हुए एक लाख रुपये का बिल भेजा था।
'दिल बेचारा' के गाने को लेकर भावुक हुए आदित्य नारायण, बोले- 'क्या पता था पहला गाना आखिरी हो जाएगा'