पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Divya Dutta: दिव्या दत्ता का क्रश रहा है यह बॉलीवुड सितारा, जिसकी खातिर 'भाग मिल्खा भाग' को कर दिया था ना

Wed, 24 May 2023 10:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 24 May 2023 10:14 PM IST
सार

दिव्या दत्ता ने अपने क्रश को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसका संबंध उनकी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' से भी रहा है। 

विज्ञापन
Divya Dutta Reveals she refused Rakeysh Omprakash Mehra film bhaag milkha bhaag had a crush on farhan akhtar
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में अहम भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने पहली बार में फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। वहीं, इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है, जो काफी मजेदार है। 

Divya Dutta Reveals she refused Rakeysh Omprakash Mehra film bhaag milkha bhaag had a crush on farhan akhtar
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या दत्ता ने खुलासा किया है कि उन्होंने पहली बार फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' को करने से मना कर दिया था, क्योंकि उन्हें फरहान अख्तर पर क्रश था। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्हें फरहान की बहन की भूमिका ऑफर की गई तो वह दंग रह गईं और इसे करने से मना कर दिया था, क्योंकि वह अपने क्रश की बहन नहीं बनना चाहती थीं। 

Divya Dutta Reveals she refused Rakeysh Omprakash Mehra film bhaag milkha bhaag had a crush on farhan akhtar
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या दत्ता ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस पर ज्यादा गौर फरमाते हुए कहा, 'मैं ऐसा नहीं कर रही थी क्योंकि उस समय फरहान पर मेरा बहुत बड़ा क्रश था। मैंने कहा मैं उनकी बहन का रोल क्यों करूं। हालांकि, राकेश ने कहा कि आप एक एक्टर हैं, आप एक प्रोफेशनल हैं। मैंने कहा हां। इसके बाद अभिनेता ने मुझे बताया कि यह एक भाई-बहन की कहानी है।'

Manoj Bajpayee: खुद की 170 करोड़ रुपये की नेटवर्थ सुन मनोज बाजपेयी के उड़ गए होश, दिया मजेदार रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Dutta Reveals she refused Rakeysh Omprakash Mehra film bhaag milkha bhaag had a crush on farhan akhtar
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या दत्ता ने उन दिनों को याद किया जब उन्हें फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' की शूटिंग शुरू करनी थी, तो वह एक दिन पहले लोकेशन पर पहुंचीं और राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने उन्हें सेट पर आने के लिए कहा। जब वह पहुंची तो राकेश ने किसी के कंधे पर थपथपाया और जब वह मुड़ा तो दिव्या यह देखकर चौंक गईं कि वह फरहान थे। दिव्या ने कहा, 'वह मुड़े और मैंने कहा कि यह फरहान बिल्कुल नहीं है। यह मिल्खा हैं।' दिव्या ने फरहान के ट्रांसफॉर्मेशन की भी दिल खोलकर तारीफ की। 

Asur 2 First Look: 'असुर 2' इस दिन मचाने आ रही धमाल, फर्स्ट लुक में अरशद वारसी-बरुन सोबती बेमिसाल

विज्ञापन
Divya Dutta Reveals she refused Rakeysh Omprakash Mehra film bhaag milkha bhaag had a crush on farhan akhtar
भाग मिल्खा भाग - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2013 में आई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए, जिसमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल हैं। इसे संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed