{"_id":"5dd4a5b18ebc3e549d040612","slug":"divya-khosla-kumar-entry-again-in-bollywood-her-song-yaad-piya-ki-aane-lagi-hit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'याद पिया की...' म्यूजिक वीडियो में दिखा दिव्या खोसला का जलवा, अब बनेंगी जॉन अब्राहम की हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'याद पिया की...' म्यूजिक वीडियो में दिखा दिव्या खोसला का जलवा, अब बनेंगी जॉन अब्राहम की हीरोइन
युवाओं को खूब पसंद आई फिल्म 'यारियां' और 'सनम रे' की निर्देशक दिव्या खोसला कुमार ने फिल्मों में फिर से कैमरे के सामने आने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नेहा कक्कड़ के नए म्यूजिक एलबम 'याद पिया की आने लगी' में दिव्या के अभिनय ने हिंदी सिनेमा में उन्हें फिर से एक बार चर्चा में ला दिया है। जॉन अब्राहम की सुपरहिट फिल्म सत्यमेव जयते की सीक्वेल 'सत्यमेव जयते 2' में तो वह बतौर हीरोइन दिखेंगी ही, तमाम और निर्माता भी उनके पास अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट लेकर पहुंचने लगे हैं।
टी सीरीज के म्यूजिक सिंगल 'याद पिया की आने लगी' में नेहा कक्कड़ की शरारत भरी आवाज को परदे पर उतनी ही शोखियों के साथ पेश करने वाली दिव्या खोसला कुमार का ये म्यूजिक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सिर्फ यू ट्यूब पर ही इसे दो दिन के भीतर करीब ढाई करोड़ लोगों ने देख लिया और ये गाना यू ट्यूब के टॉप ट्रेडिंग वीडियो में शुमार हो चुका है। गाने का हाईलाइट प्वाइंट दिव्या खोसला की अदाकारी तो दिख है लोगों को इसमें उनके अंदाज और उनको खुद को अनोखे कॉस्ट्यूम में पेश करने का अंदाज भी खूब भा रहा है।
2 of 2
करीब सात मिनट का ये गाना दिव्या खोसला कुमार की फिल्मों में बतौर अभिनेत्री वापसी की भी दस्तक दे रहा है। सूत्र बताते हैं कि म्यूजिक वीडियोज, विज्ञापन फिल्मों और फीचर फिल्मों का निर्देशन करने के बाद दिव्या इन दिनों फिर से अभिनय में वापसी की तैयारी में हैं। अगले साल रिलीज होने जा रही सत्यमेव जयते 2 में उनका किरदार खास तौर से ऐसा लिखा गया है कि लोग उनके किरदार की चर्चा अभी से करने लगे हैं।
साल 2004 में फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से बतौर अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली दिव्या ने तेलुगू सिनेमा में भी काफी नाम कमाया है। टी सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार से 2005 में वैष्णो देवी में शादी करने वाली दिव्या ने अपने बच्चे रुहान के जन्म के बाद अभिनय से ब्रेक ले लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।