{"_id":"5dd3b1a98ebc3e548d6f1a12","slug":"rajkumar-hirani-birthday-special-he-direct-5-films-and-all-superhit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता का स्कूल छोड़ हीरो बनने चले थे राजकुमार हिरानी, बीच में ही कोर्स बदल बन गए निर्देशक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता का स्कूल छोड़ हीरो बनने चले थे राजकुमार हिरानी, बीच में ही कोर्स बदल बन गए निर्देशक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 20 Nov 2019 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
rajkumar hirani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के उन निर्देशकों में गिने जाते हैं जिनकी बनाई हर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होती है । उन्होंने अभी तक कुल पांच फिल्मों का निर्देशन किया है । इन पांचों फिल्मों ने न केवल दर्शकों के दिलों की जीता बल्कि बॉक्स-ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े । राजकुमार हिरानी ने बहुतों को फिल्म निर्देशन की परिभाषा सिखाई।
2 of 7
राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
उनकी बनाई हर फिल्म ने नए रिकॉर्ड बना दिए। वह 20 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। राजकुमार हिरानी के पिता सिंध (अब पाकिस्तान) के रहने वाले थे, जो कि एक टाइपिंग स्कूल चलाते थे। वो बंटवारे के बाद भारत आ गए, लेकिन राजकुमार हिरानी ने पापा का काम न कर कुछ बड़ा करने की ठानी हुई थी। थियेटर की तरफ उनका रुझान हुआ।
3 of 7
राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट पुणे में दाखिला लिया हीरो बनने के इरादे से, लेकिन पढ़ते हुए ही इरादा बदल गया और वो कोर्स बदल निर्देशन में आ गए। 1993 में फिल्मों की तरफ रुख किया। वो विज्ञापनों के लिए काम करते रहे। 1994 में '1942 ए लव स्टोरी', और 1998 में 'करीब' के प्रोमो के लिए काम किया। 2000 में 'मिशन कश्मीर' और 2001 में 'तेरे लिए' के लिए एडिटिंग की, लेकिन उनका असली सफर 2003 में शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Rajkumar Hirani
- फोटो : Amar Ujala
उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' आई। संजय दत्त और अरशद वारसी की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। राजकुमार हिरानी पहली ही फिल्म से छा गए। उनकी इस फिल्म को कई अवॉर्ड मिले। तीन साल बाद 2006 में राजकुमार हिरानी 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का अगला भाग 'लगे रहो मुन्नाभाई' लेकर आए।
विज्ञापन
5 of 7
Rajkumar Hirani
एक बार फिर संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी आई और राजकुमार हिरानी ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की। ये फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से भी बहुत ज्यादा हिट हुई। इसके बाद राजकुमार हिरानी तीन साल बाद लौटे और साल 2009 में फिल्म 'थ्री इडियट्स' लेकर आए। इस फिल्म को हिन्दी सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक माना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।