फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड-19: दिव्या खोसला कुमार ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, मास्क ना पहनने पर हुईं ट्रोल

Mon, 10 May 2021 01:20 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 10 May 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
Divya Khosla Kumar Gets First Covid-19 Vaccine Shot Users Says Put Your Mask
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : Instagram

भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर तेजी से अपने पैर पसार रही है और ऐसे में सरकार इससे निजात पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार भी वैक्सीन लगवाने पहुंच गईं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके वैक्सीन लगवाने का वीडियो जैसे ही आया उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

Divya Khosla Kumar Gets First Covid-19 Vaccine Shot Users Says Put Your Mask
दिव्या खोसला कुमार

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो साझा करते हुए फैंस को बताया कि उन्होंने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की। लेकिन इस वीडियो को देखकर ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Divyakhoslakumar (@divyakhoslakumar)

Divya Khosla Kumar Gets First Covid-19 Vaccine Shot Users Says Put Your Mask
दिव्या खोसला कुमार

दरअसल, एक्ट्रेस ने जो वीडियो साझा किया है उसमें वह कोविड वैक्सीन लगवाती हुई दिख रही हैं। लेकिन वैक्सीनेशन के दौरान दिव्या अपना मास्क नीचे कर लेती हैं। बस इसे ही देखकर यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। वीडियो के बैकग्राउंड में एक्ट्रेस ने चक दे इंडिया सॉन्ग लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Khosla Kumar Gets First Covid-19 Vaccine Shot Users Says Put Your Mask
दिव्या खोसला कुमार

दिव्या खोसला कुमार की वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'वैक्सीन लगवाते वक्त भी मास्क पहनना है।' तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, 'मुंह नहीं भी दिखाती तब भी हम समझ जाते आप ही हैं।' इसके अलावा अन्य एक यूजर ने लिखा, 'क्या मास्क उतारना जरूरी था।'

विज्ञापन
Divya Khosla Kumar Gets First Covid-19 Vaccine Shot Users Says Put Your Mask
दिव्या खोसला कुमार

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने साल भर में कई हिट एल्बम दिए हैं। दिव्या टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी हैं और उनका एक बेटा भी है। जिसका नाम रुहान कुमार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed