{"_id":"6098d5db87cc2d326536cc16","slug":"sameera-reddy-on-postpartum-depression-said-i-was-weighed-105-kgs-even-i-held-my-gorgeous-son-did-not-feel-happy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समीरा रेड्डी: 105 किलो हो गया था अभिनेत्री का वजन, पहली डिलीवरी के बाद हो गई थी ऐसी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
समीरा रेड्डी: 105 किलो हो गया था अभिनेत्री का वजन, पहली डिलीवरी के बाद हो गई थी ऐसी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 10 May 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Sameera Reddy
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी शादी और मां बनने के बाद से एक्टिंग से दूर हैं। इसका उन्हें कई बार मलाल भी हुआ है। अपने डर व फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने की असुरक्षा का खुलासा अभिनेत्री कई बार कर चुकी हैं। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव साझा करती रहती हैं।
2 of 6
समीरा रेड्डी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार समीरा रेड्डी ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली प्रेगनेंसी और डिलीवरी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वे किस तरह बेटे हंस के जन्म के बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं। इसकी वजह से उनके काफी परेशानी उठानी पड़ी। यहां तक कि वो हेल्दी बच्चा पाने की खुशी भी नहीं मना पाईं।
3 of 6
sameera reddy
- फोटो : social media
शादी के बाद समीरा रेड्डी के जीवन में बड़ा बदलाव आया। फिट बॉडी और कमाल के एक्टिंग स्किल्स के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री ने अपने पहले बच्चे के बाद इंडस्ट्री को छोड़ दिया। समीरा ने बताया कि जब मुझे हंस होने वाला था तो मैंने सोचा था कि मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाऊंगी। लेकिन 9 महीने बाद मेरा वजन 105 किलोग्राम हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sameera reddy
- फोटो : social media
उन्होंने बताया कि वो इतनी तनाव में आ गई थीं कि अपने सेहतमंद बेटे को पाकर भी खुश नहीं थीं। बच्चे का सारा ख्याल पति अक्षय वर्दे ही रखते थे। एक दिन उनकी सास ने पूछा कि तुम्हारा बच्चा स्वस्थ है पति इतना सपोर्टिव है तो फिर किसलिए परेशान हो? तब उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्हें इंडस्ट्री से कट जाने का भी तनाव था।
विज्ञापन
5 of 6
समीरा रेड्डी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
समीरा का वजन 105 किलोग्राम हो गया था और वो एलोपेसिया एरियाटा नाम की बीमारी से ग्रसित हो गई थीं, जिसकी वजह से उनके सिर के बाल झड़ गए थे। बाद में उन्होंने डॉक्टर का रुख किया और वहां से मदद ली। ट्रीटमेंट के बाद उन्होंने खुद को एक नए व्यक्तित्व के साथ महसूस किया। समीरा ने जो अरमान पहली प्रेगनेंसी में पूरे नहीं किए वो दूसरी में हुए। दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान वे डरी हुई थीं क्योंकि तब वो 40 की थीं। फिर उन्होंने आत्मविश्वास दिखाते हुए अंडरवाटर शूट करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।