फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos of The Day: दिव्यांका ने दिया मिट्टी बचाने का संदेश और बोल्ड हुईं जेनिफर विंगेट, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Mon, 13 Jun 2022 09:33 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya join Save Soil with Sadhguru and Jennifer Winget bold look today celebrity update in 10 pictures
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta

टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड तक से रोजाना कोई न कोई नई अपडेट सामने आती रहती हैं। जहां दिव्यांका त्रिपाठी ने लोगों को मिट्टी बचाने के अभियान का समर्थन करते हुए पोस्ट किया है वहीं अन्य कई सितारों ने भी लेटेस्ट अपडेट्स दी हैं। जिनमें से कुछ ने अपनी फिल्मों की रिलीज, ट्रेलर रिलीज जैसी प्रोफेशनल कामों से जुड़ी जानकारी साझा की है, वहीं कुछ ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर पोस्ट शेयर की हैं। तो चलिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya join Save Soil with Sadhguru and Jennifer Winget bold look today celebrity update in 10 pictures
दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया और सद्गुरु - फोटो : insta

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु द्वारा कुछ समय पहले मिट्टी बचाओ अभियान शुरू किया गया था। जिसमें अब तक कई सितारें जुड़ चुके हैं। अब इसी क्रम में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने भी इस अभियान का समर्थन किया है और एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर मिट्टी बचाने का संदेश दिया।

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya join Save Soil with Sadhguru and Jennifer Winget bold look today celebrity update in 10 pictures
जेनिफर विंगेट - फोटो : insta

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों से फैंस के होश उड़ा देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज कोड एम का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है। अब नई तस्वीरों से उन्होंने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। लेटेस्ट फोटोज में उन्हें बोल्ड अंदाज में मिरर के सामने किलर पोज देते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya join Save Soil with Sadhguru and Jennifer Winget bold look today celebrity update in 10 pictures
काजल अग्रवाल ने पहली बार दिखाया बेटे नील का चेहरा - फोटो : insta

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने 19 अप्रैल को बेबी बॉय को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने नील किचलू रखा है। अब एक्ट्रेस ने फैंस को अपने बेटे का दीदार भी करवा दिया है। काजल अग्रवाल के बेटे का चेहरा भी देखा जा सकता है। लेटेस्ट तस्वीर में काजल अग्रवाल अपने बेटे नील को निहारती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में भी बेटे के लिए प्यार बरसाया है।

विज्ञापन
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya join Save Soil with Sadhguru and Jennifer Winget bold look today celebrity update in 10 pictures
कीर्ति सुरेश की फिल्म वाशी - फोटो : insta

साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अपनी आगामी फिल्म 'वाशी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं। अब अभिनेत्री ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि उनकी फिल्म का ट्रेलर कल यानी 14 जून की शाम को सात बजे रिलीज होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed