{"_id":"62eab5c7daf4087af53327ec","slug":"divyenndu-sharma-says-he-taught-kartik-aaryan-during-pyaar-ka-punchnama-as-he-was-from-engineering-background","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Divyenndu Sharma: कार्तिक को एक्टिंग के टिप्स दे चुके हैं मुन्ना भइया, बोले- जब वह नए थे तो मैंने उन्हें...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Divyenndu Sharma: कार्तिक को एक्टिंग के टिप्स दे चुके हैं मुन्ना भइया, बोले- जब वह नए थे तो मैंने उन्हें...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दिव्येंदु शर्मा, कार्तिक आर्यन
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता दिव्येंदु शर्मा लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं, हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता वेब सीरीज मिर्जापुर में मुन्ना भइया के किरदार से मिली है। दिव्येंदु शर्मा ने फिल्म आजा नचले से डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्म 'प्यार के पंचनामा' में भी अभिनय किया था और इसी फिल्म से अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था। हाल ही में एक बातचीत के दौरान दिव्येंदु शर्मा ने बताया कि उन्होंने कार्तिक आर्यन को एक्टिंग के बारे में कुछ टिप्स दिए थे।
2 of 4
दिव्येंदु शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्यार का पंचनामा के सेट पर दिए थे एक्टिंग के टिप्स
एक बातचीत के दौरान दिव्येंदु ने बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अभिनय के करियर में पंकज त्रिपाठी, शाहिद कपूर और अक्षय कुमार जैसे दिग्गजों के साथ काम के दौरान बहुत कुछ सीखा। इसके अलावा अभिनेता ने कार्तिक आर्यन के साथ अपने काम करने के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया और बताया कि कार्तिक आर्यन ने इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन करने के बाद अभिनय में कदम रखा था तो दिव्येंदु ने उन्हें कुछ टिप्स दिए थे।
3 of 4
दिव्येंदु शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दिव्येंदु शर्मा ने कार्तिक आर्यन के बारे में बात करते हुए कहा- 'वह नए थे, सीखने के लिए कुछ भी नहीं था। दरअसल मैं उन्हें पढ़ा रहा था, क्योंकि वह इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से थे, वह खुश थे और मुझे उसके चेहरे की खुशी देखकर अच्छा लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिव्येंदु शर्मा
- फोटो : social media
दिव्येंदु शर्मा ने फिल्म ब्रह्मास्त्र में उनके उनके काम करने की खबरों को लेकर भी बात की। इंटरव्यू के दौरान दिव्येंदु अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' का हिस्सा बनने के सवाल पर कहा कि "यह फर्जी खबर है। मुझे समझ में नहीं आता कि मेरा नाम उनके विकिपीडिया पेज पर कैसे है। शायद ऐसा सीक्वल के लिए हो, लेकिन ब्रह्मास्त्र पार्ट वन के लिए यह नहीं है। इस फिल्म के लिए मेरी कभी कोई मीटिंग नहीं हुई और न ही हमने इस बारे में कभी बात की।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।