{"_id":"62ea9f7f1c46e707ba3c4358","slug":"jhulan-goswami-biopic-anushka-sharma-to-undergo-cricket-training-in-england-for-chakda-xpress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chakda Xpress: चकदा एक्सप्रेस के लिए अनुष्का नहीं छोड़ रहीं कसर, इंग्लैंड में लेंगी क्रिकेट खेलने की ट्रेनिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chakda Xpress: चकदा एक्सप्रेस के लिए अनुष्का नहीं छोड़ रहीं कसर, इंग्लैंड में लेंगी क्रिकेट खेलने की ट्रेनिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 03 Aug 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
चकदा एक्सप्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह क्रिकेट खेलती नजर आने वाली हैं। 'चकदा एक्सप्रेस' भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इसलिए अभिनेत्री ने किसी भी तरह की कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। वह इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि अनुष्का क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड जाएंगी।
2 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने जाएंगी इंग्लैंड
करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अपनी क्रिकेट स्किल्स को और ज्यादा निखारने के लिए क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने इंग्लैंड के लिए रवाना होंगी। सूत्रों का कहना है कि 'चकदा एक्सप्रेस' के क्रिकेट हिस्से की शूटिंग से पहले अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी बॉडी को क्रिकेट खेलने के अनुरूप तैयार करेंगी। वह अपने क्रिकेट कौशल को और ज्यादा अच्छा करना चाहती हैं। अनुष्का अगस्त महीने के मध्य से लेकर सितंबर तक मुख्य दृश्यों की शूटिंग से पहले खुद को पूरी तरह से तैयार करेंगी।
3 of 4
चकदा एक्सप्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
'चकदा एक्सप्रेस' में अनुष्का शर्मा भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी। अभिनेत्री झूलन के किरदार में ढलने के लिए भी खूब मेहनत कर रही है और घंटों क्रिकेट की ट्रेनिंग करती हैं, जिसकी तस्वीरें वह अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चकदा एक्सप्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय के बाद करेंगी पर्दे पर वापसी
बता दें कि 'चकदा एक्सप्रेस' के साथ अनुष्का काफी समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह आखिरी बार 2018 में 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट किंग खान दिखाई दिए थे। अभिनेत्री ने पिछले महीने ही फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा किया है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।