{"_id":"62ea96102a1d9b33aa54d420","slug":"neha-kakkar-to-mika-singh-arijit-singh-these-singer-charge-lakhs-rupees-fees-for-one-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Singers Fees: सितारों से कम फीस नहीं लेते ये गायक, लिस्ट में शामिल हैं बड़े-बड़े नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Singers Fees: सितारों से कम फीस नहीं लेते ये गायक, लिस्ट में शामिल हैं बड़े-बड़े नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 03 Aug 2022 09:07 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 6
मीका सिंह-नेहा कक्कड़- अरिजीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अक्सर फिल्मी सितारों की मोटी फीस चर्चा में रहती है। मगर, फिल्म में अभिनय के अलावा संगीत का भी दबदबा है। फिल्मों में हीरो-हीरोइन पर फिल्माए जाने वाले गाने, आखिर सुरीली आवाज के ये जादूगर ही तो गाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्मी गानों को अपनी आवाज से सजाने के लिए ये नामी सिंगर्स फीस भी स्टार्स के बराबर ही लेते हैं। मोटी फीस लेने वाले सिंगर्स की लिस्ट में बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं...
2 of 6
नेहा कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ आज गायकी की दुनिया का बड़ा नाम हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी गायकी की शुरुआत माता रानी के जगरातों से की थी। इसके बाद वह रियलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर प्रतिभागी पहुंची। वहां वह शो तो नहीं जीत पाईं, लेकिन एक सिंगर के तौर पर स्थापित हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज नेहा एक गाने के लिए करीब 8 लाख रुपये फीस लेती हैं।
3 of 6
श्रेया घोषाल
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रेया घोषाल
गायकी के मामले में श्रेया घोषाल का नाम भी बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। वह हिंदी के अलावा और भी कई भाषाओं के गाने गा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रेया घोषाल एक गाने के लिए 15 से 20 लाख रुपये फीस लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अरिजीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह की आवाज के दीवानों की कमी नहीं है। यही वजह है कि वे आज की तारीख में स्टार सिंगर्स में शुमार हैं। आवाज के इस जादूगर की फीस भी काफी तगड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिजीत सिंह एक गाने के लिए करीब 15 लाख रुपये लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मीका सिंह
- फोटो : Instagram
मीका सिंह
मीका सिंह ने दबंग खान सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक तमाम बड़े स्टार्स के गानों को अपनी जादुई आवाज से सजाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें गायकी के लिए प्रति गाने करीब 13 लाख रुपये मिलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका सिंह भारत के सबसे अमीर सिंगर्स में से एक हैं। मीका सिंह किसी ब्रांड की एंडोर्समेंट के लिए भी लाखों रुपये चार्ज करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।