फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: इन गानों से सजेगी त्योहार की रौनक, 'हैप्पी दिवाली' से लेकर 'पैरों में बंधन है' तक शामिल

Sat, 14 Nov 2020 09:30 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 14 Nov 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 Bollywood Songs Happy Diwali Deep Diwali Ke Jhuthe Ayi Hai Diwali Suno Ji Gharwali
Diwali Songs 2020 - फोटो : फाइल फोटो

दीपावली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भी हर साल की तरह इस त्योहार धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। हालांकि कोरोना महामारी के इस त्योहार की धूम थोड़ी कम है लेकिन चमक बरकरार है। साल के सबसे बड़े त्योहार में से एक दीपावली को बॉलीवुड ने भी अपने तरीके से हमेशा मनाया है। जिस तरह अन्य त्योहारों से जुड़े बॉलीवुड फिल्मों में गाने बन चुके हैं वैसे ही दिवाली पर भी हिंदी फिल्मों में कई गाने बने हैं। इस पैकेज में आपको दिवाली पर आधारित गानों से रूबरू करवाते हैं।

गाना: मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दिवाली
ये गाना फिल्म 'होम डिलीवरी' का है जो साल 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय और अभिनेत्री आयशा टाकिया हैं। गाने को आवाज गायिका सुनिधि चौहान और सूरज जगन ने दी है।

गाना- दीप दिवाली के झूठे
ये गाना अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'जुगनू' का है। ये फिल्म 1973 में आई थी। इस गाने को धर्मेंद्र पर फिल्माया गया है। इस गाने में मशहूर गायक किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाना- आई है दिवाली सुनो जी घरवाली
ये गाना फिल्म 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया' का है। इस फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह, जॉनी लीवर और विनय आनंद जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने को अल्का याग्निक, कुमार सानू, उदित नारायण, केतकी दवे, शान और स्नेहा पंत ने गाया है। ये फिल्म साल 2001 में आई थी।

विज्ञापन

गाना- कभी खुशी कभी गम 
ये गाना फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का है। ये फिल्म साल 2001 में आई थी। इस गाने को अभिनेत्री जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है। इस गाने को मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed