फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच फिल्मों में दिखा दिवाली का त्योहार, फिल्मों को बनाया और भी खास

Sat, 14 Nov 2020 04:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 14 Nov 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 Diwali scene in bollywood movies
बॉलीवुड फिल्मों में दिवाली की सीन - फोटो : यूट्यूब

दीपक की रोशनी से जगमगाते दिवाली के त्योहार को पूरे देश में जोर-शोर से मनाया जा रहा है। ऐसे में देश में इस खास त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं। दिवाली के त्योहार की झलक हिंदी सिनेमा में भी दिखती रहती है। बॉलीवुड की कई फिल्मों हैं जिनमें दिवाली के त्योहार को मनाते हुए दिखाया गया है। आज हम आपको बॉलीवुड फिल्मों के उन्हीं दृश्यों से आपको रूबरू करवाते हैं। 

Diwali 2020 Diwali scene in bollywood movies
कभी खुशी कभी गम - फोटो : यूट्यूब

कभी खुशी कभी गम
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, काजोल, करीना कपूर खान और जया बच्चन मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म के टाइटल गीत में दिवाली के त्योहार को मनाते हुए दिखाया गया है। फिल्म के उस सीन ने बड़े पर्दे पर खूब सुर्खियों बटोरी थीं। फिल्म कभी खुशी कभी गम साल 2001 में आई थी। 

Diwali 2020 Diwali scene in bollywood movies
वास्तव - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

वास्तव 
यह फिल्म साल 1999 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अपने समय की हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म वास्वत में दिवाली का यादगार सीन है। फिल्म में दिवाली के मौके पर संजय दत्त उस समय अपने घर आते हैं जब वह मशहूर गैंगस्टर बन जाते हैं। फिल्म में संजय अपने गले में सोने की मोटी चेन, एक हाथ में पिस्टल और दूसरे में नोटों की गड्डी के साथ मां के सामने आता है। जहां वह फिल्म का चर्चित डायलॉग 50 तोला बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 Diwali scene in bollywood movies
chachi 420 - फोटो : Twitter

चाची 420
इस फिल्म में दिवाली के सीन को उस समय दिखाया गया है जब फिल्म में चाची बने कमल हासन दुर्गाप्रसाद भाद्वाज (अमरीश पुरी) के घर काम के लिए जाती हैं। वहां पटाखों की आवाज से वह स्विमिंग पूल में गिर जाते हैं। इस मजेदार सीन ने फिल्म में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म चाची 420 साल 1997 में आई थी।

विज्ञापन
Diwali 2020 Diwali scene in bollywood movies
मोहब्बतें - फोटो : यूट्यूब

मोहब्बतें
यह फिल्म सिनेमाघरों में साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय के अलावा कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में दिवाली के मौके पर पूरा गाना पैरों में बंधन हैं फिल्माया गया है। यह गाना फिल्म की कहानी को नया रुख देता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed